ओवल के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 469 रन बनाए ,जिसके जवाब में दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। जहां अभी भी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से 318 रनों से पिछड़ रहा है।
वही एक समय भारतीय टीम के चार बल्लेबाज 71 रनों पर आउट हो चुके थे। वही रविंद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला और 51 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 48 रनों की पारी खेली। हालांकि 2 रन से जडेजा अपने अर्धशतकीय पारी से चूक गए। वहीं जडेजा के लाखों फैंस उनके तलवारबाजी सेलिब्रेशन से वंचित रह गए। आगे की खबरें विस्तार से।
भारत के टॉप बल्लेबाज लड़खड़ाए
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बनाए गए 469 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। जहां 30 रन के स्कोर पर भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और गिल पवेलियन वापस लौट चुके थे ।
रोहित शर्मा ने 15 रन की पारी खेली तो दूसरी ओर शुभ्मन गिल ने 13 रन बनाए। वही 51 के स्कोर पर भारतीय टीम को तीसरा झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा जहां पुजारा ने 14 रन की पारी खेली. 71 के स्कोर पर आते-आते भारतीय टीम ने अपने रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली को खो दिया विराट कोहली ने 14 रनों का योगदान दिया।
जडेजा ने संभाली भारतीय पारी
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रविंद्र जडेजा ने भारतीय पारी को थोड़ा संभाला जहां उन्होंने साहसिक 48 रनों की पारी महज 51 गेंदों पर खेली। रविंद्र जडेजा ने 7 चौके और एक छक्के की मदद से तूफानी 48 रन बनाए। दूसरे छोर पर उन्होंने रहाणे का भी जबरदस्त साथ दिया ।जहां दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक भारतीय टीम ने 151 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए हैं जहां अजिंक्य रहाणे 29 रन और भरत 5 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं।
35वें ओवर में जडेजा हुए आउट

लायन ऑस्ट्रेलिया की ओर से 35 वां ओवर फेकने आए । जहां 35 वें ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा लायन की ललचाती गेंद पर ड्राइव लगाने की कोशिश में बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे, जहां गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए सीधा स्मिथ के हाथों में गई। जहां जडेजा को विश्वास नहीं हुआ की वे बेहद साधारण सी गेंद पर विकेट खो चुके हैं।
वीडियो
Day 2,
INDIA: 151/5* | AUSTRALIA: 469/10Sometimes it is about taking up the responsibility and doing things according to the circumstance and for the accountability of the team,
Ravindra Jadeja: 48(51).#Cricket #Indian #INDvAUS #WTCFinal2023 #Australia #Jadeja #TestCricket pic.twitter.com/AL2HtPjVwW— Pritam Dhal (@dhal_pritam) June 8, 2023
Was getting ready to film Jadeja’s 50 sword celebration, but it was not to be. pic.twitter.com/UfBxg0oLFt
— 𝕠𝕟𝕒𝕟𝕕𝕠𝕗𝕗𝕕𝕣𝕚𝕧𝕖 (@onandoffdrive) June 8, 2023







