भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ओवल में खेला जा रहा है ।इस मुकाबले में दूसरे दिन के समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया के दिए गए और 469 रन के स्कोर पर भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं ।वहीं भारतीय टीम 318 रनों से ऑस्ट्रेलिया से पीछे है ।इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पकड़ बनाई हुई है , इस मुकाबले में भारत की ओर से रहाणे 29 रन और भरत 5 रन बनाकर मैदान पर टिके हुए हैं। जहां अजिंक्य रहाणे को 17 रन के स्कोर पर भाग्य का साथ मिला जब कमिंग के नो बॉल पर वे बाल बाल आउट होने से बचे, जहाँ अंपायर की अनदेखी रहाणे को मैदान से भेजने वाली बन गई थी । आगे खबर विस्तार से।
318 रनों से भारतीय टीम पीछे
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 469 रन बनाए ।जिसके जवाब में दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारतीय टीम ने अपने 5 विकेट गंवाकर 151 रन बना लिए हैं। वहीं भारतीय टीम इस मुकाबले में पिछड़ी में नजर आ रही है ,हालांकि भारतीय दृष्टिकोण से अच्छी बात यह है कि इनफॉर्म बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 71 गेंदों पर चार चौके की मदद से 29 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं वही भरत 14 गेंदों पर 5 रन बनाकर मैदान पर है।
71 रनों पर गिर गए थे भारतीय टीम के टॉप 4 बल्लेबाज
469 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के दिग्गज 4 बल्लेबाज महज 71 रनों पर पवेलियन लौट चुके थे जहां रोहित शर्मा 15 रन , गिल 13 रन, चेतेश्वर पुजारा 14 रन और विराट कोहली 14 रन बनाकर पैवेलियन का रास्ता नाप चुके थे हालांकि रविंद्र जडेजा ने साहसिक 48 रनों की पारी खेली भारतीय टीम को सम्मानजनक स्थिति पर पहुंचाने में बड़ी भूमिका आधा कि वही अजिंक्य रहने भी 29 रन बनाकर मैदान पर टिके हुए हैं।
22 वें ओवर में मिली थी रहाणे को जीवनदान

22 वें ओवर की आखिरी गेंद पर रहाणे कमिंस के एलबीडब्ल्यू का शिकार बन गए थे लेकिन रहाणे ने चतुराई से डीआरएस लेकर अंपायर के निर्णय को चुनौती दे डाली। जहां बॉल ट्रैकिंग डिवाइस से पहले ही ये पाया गया की अंपायर ने कमिंस के नो बॉल को अनदेखा कर दिया था, जहां थर्ड अंपायर ने रहाणे को नॉट आउट करार दिया और गेंद को नो बॉल घोषित किया गया। जहां 17 रन के स्कोर पर रहाणे बाल बाल बचे।
वीडियो
No ball Saved INDIANTEAM from 5 th Wicket @ajinkyarahane88 .
.
.
.
.
.#ช่องวันคิดอะไรอยู่ #WTCFinal2023 #AirQualityAlert #خلف_بن_هذال #AUSvIND #AUSvIND #Ukraine #AUSvsIND #Messi𓃵 #thursdaymorning pic.twitter.com/FDN9GJfGLL— Muchmore_Explore (@AbiRanyal) June 8, 2023







