
पाकिस्तान सुपर लीग का सातवां मुकाबला क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स और मुल्तान सुल्तान के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया ।जहां बेहद रोमांस से भरपूर इस मैच में मुल्तान सुल्तान ने 6 रन से ग्लेडिएटर्स को रौंदते हुए लीग मुकाबले में तीसरी लगातार जीत की। जहां आखिरी ओवर में क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स स्कोर मैच 8 रनों की जरूरत थी लेकिन मुल्तान की धारदार गेंदबाजी डेविड विली की शानदार गेंदबाजी के सामने क्वेटा ग्लैडिएटर्स चारों खाने चित हो गए ,आगे खबर विस्तार से।
आखिरी ओवर का रोमांच
Drama. Drama. Drama. Sohail departs. #HBLPSL7 l #LevelHai l #QGvMS pic.twitter.com/XrLXmgJZLn
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) January 31, 2022
पाकिस्तानी सुपर लीग के सातवें मुकाबले में आखिरी ओवर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को जीत के लिए 8 रन की दरकार थी ।वही डेविड विली ने अपनी लगातार दो गेंदों पर सोहेल तनवीर तथा नसीम शाह को आउट करके मुल्तान सुल्तांस को छह विकेट से जीत दिला दी।
Tim David achieved the impossible. Give him all the Sohan Halwa @MultanSultans! #HBLPSL7 l #LevelHai l #QGvMS pic.twitter.com/EyJ3rNCpoG
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) January 31, 2022
मुल्तान सुल्तांस की बल्लेबाजी
What an intense game. Rizwan and co turned the game around and made things go their way. Congratulations @MultanSultans 👏🏼 #HBLPSL7 l #LevelHai l #QGvMS pic.twitter.com/XvnRrO1xof
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) January 31, 2022
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुल्तान सुल्तान की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए ।जहां सलामी बल्लेबाज मसूद ने 6 चौके एवं चार छक्कों की मदद से 88 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली ।इसके उपरांत टीम डेविड ने शानदार 28 रन जोड़े ।वहीं दूसरी ओर शोएब मकसूद और रोसो ने 21 21 रनों का योगदान दिया क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से मोहम्मद हसनैन ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किया।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स की बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्विटो ग्लेडिएटर्स की टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बेन डिकेट रहे जिन्होंने सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली। गेंदबाज़ी की बात की जाए तो मुल्तान सुल्तान की ओर से डेविड विली, इमरान ताहिर तथा खुश्दिल शाह ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किया।
मैन ऑफ द मैच
मकसूद को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया ।जहां मुल्तान सुल्तांस की ओर से मकसूद ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके एवं चार छक्कों की मदद से 88 रनों की पारी खेली ,जहां उनका स्ट्राइक रेट 151.72 का रहा।
प्वाइंट्स टेबल
तीन मैचों में से तीन मैचों में जीत दर्ज कर के बाद मुल्तान सुल्तांस की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर 6 को के साथ टॉप पर काबिज है। वही क्वेटा ग्लैडिएटर्स तीन मैच में एक जीत हासिल कर तीसरे पायदान पर पॉइंट्स टेबल पर है ।






