IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में इन 3 में से कौन बनेगा रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर

0
114
views
IND vs WI: Who among these 3 will be the opening partner of Rohit Sharma in the first match against West Indies
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में इन 3 में से कौन बनेगा रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर Picture: Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 फरवरी से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के साथ 3 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी ।जहां हाल में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय खेमा जरूर निराश है। लेकिन उस हार को भूलकर घरेलू मैदान पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज से जीत दर्ज कर पुराने लय में वापिस आना चाहेगी। वहीं सबसे बड़ा सवाल यह है की अब कौन कप्तान रोहित शर्मा के साथ  सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में नज़र आएगा । गौरतलब है कि सलामी बल्लेबाज की भूमिका में लोकेश राहुल, शिखर धवन, ऋतुराज विकल्प के तौर पर मौजूद हैं और टीम में शामिल है । टीम मैनेजमेंट एवं रोहित शर्मा के लिए जरूर सरदर्द बन सकती है।

शिखर धवन

हालांकि शिखर धवन अपने पुराने फोन में नहीं है जहां उनका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा। जिस बल्लेबाज़ी के लिए शिखर धवन  जाने जाते हैं  वह दक्षिण अफ्रीका दौरे में नहीं दिखा ।गौरतलब है कि पहले मैच में लोकेश राहुल का खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड को सलामी बल्लेबाज की भूमिका में देखा जा रहा है ।जहां चेन्नई सुपर किंग के अस्थाई खिलाड़ी बन चुके ऋतुराज गायकवाड  टीम मैनेजमेंट के साथ रोहित की भी फली पसंद बन सकते हैं ।

ऋतुराज गायकवाड पिछले साल आईपीएल सीजन 4 में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर

गौरतलब है कि आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर के सूची में ऋतुराज गायकवाड टॉप पर है। जानने के लिए गए कुल 16 मैचों में 636 रन बना है। जहां उन्होंने एक शतक भी जमाया। टीम को तेज शुरुआत देनी हो या संभल कर खेलना हो ऋतुराज ने दोनों ही श्रेणी में अपना उत्तम प्रदर्शन दिया ।ऋतुराज तूफानी खेल के साथ-साथ संयम भरे शार्ट के लिए भी जाने जाते हैं ।हाल में ही उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी तथा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया।

रोहित एवं ऋतुराज कर सकते हैं पारी की शुरुआत

गौरतलब है कि रोहित शर्मा एवं ऋतुराज गायकवाड दोनों मिलकर टीम इंडिया की पारी की शुरुआत करते दिखाई दे सकता है। जहां दोनों ही बल्लेबाज ताबड़तोड़ खेल के लिए जाने जाते हैं अगर दोनों प्लेयर्स का बल्ला पहले वनडे में चला तो वेस्टइंडीज टीम के गेंदबाजों की जमकर धुलाई होगी ।वही रोहित शर्मा बतौर कप्तान एवं विराट कोहली नियमित प्लेयर के रूप में सीरीज में दिखाई देंगे।

ऐसे में आपके अनुसार भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले वनडे श्रृंखला में कौन होना चाहिए दे अपने कमेंट ‌.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here