
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला तथा 3 T20 इंटरनेशनल मैच की श्रृंखला का आगाज 6 फरवरी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होने जा रहा है ।इससे पहले बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध होने वाले वनडे तथा T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वहीँ कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जो कि रोहित शर्मा के बेहद करीबी माने जा रहे थे लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है।
इन 2 स्टार प्लेयर को नहीं मिली जगह
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के 2 प्लेयर जिनको रोहित शर्मा का बेहद करीबी बताया जा रहा था उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले t20 तथा वनडे मैच में जगह नहीं मिल पाई है। जिसमें राहुल चाहर तथा कुणाल पांड्या जैसे 2 स्टार प्लेयर्स शामिल है।
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में कुलदीप यादव ,दीपक हुड्डा आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे प्लेयर्स को टीम में जगह दी गई है, वहीं राहुल चौहान और कुणाल पांड्या को टीम में ना चुना जाना बड़ा सवाल खड़ा करता है।
हालांकि राहुल चौहान को t20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम मैनेजमेंट द्वारा मौका जरूर दिया गया था। लेकिन एक मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन नहीं किया हालांकि एक मैच से किसी भी प्लेयर को आंका जाना सही नहीं है। जहां अपने डेब्यू मैच में राहुल चहर ने श्रीलंका के विरुद्ध 3 विकेट चटकाए थे एवं अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो राहुल चढ़ने कुलचे t20 मैच में 23.8 के औसत से कुल 7 विकेट चटकाए वही अच्छा मौका था वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें टीम में चुनकर उन्हें निखारा जाए।
कुणाल पांड्या
कुणाल पांड्या को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे तथा टी-20 मुकाबलों में जगह नहीं मिली है। कुणाल पांड्या जो कि एक बेहद खास ऑलराउंडर है एवं कई सालों से मुंबई इंडियन से जुड़े हुए थे और वह शर्मा के भी भरोसेमंद प्लेयर्स में से एक थे।
कुणाल पांड्या की आंकड़ों की बात की जाए तो t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने बतौर बल्लेबाज 19 मैचों में 124 रन 130. 5 के स्ट्राइक रेट से बनाया था। वहीँ गेंदबाजी की बात की जाए तो 19 t20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 15 विकेट चटकाए थे ,उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36 रन देकर चार विकेट लेने का था।
भारतीय टी20 टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और आवेश खान.
भारतीय वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल,,मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान.






