WTC प्वाइंट टेबल में नंबर 1 टीम बनी पाकिस्तान,  बारिश ने पलटी भारत की किस्मत, हुआ उलटफेर, देखें अंकतालिका का ताजा हाल

0
350
views
Pakistan became number 1 team in WTC point table, rain changed India's fortunes, see the latest POINT table
PC: TWITTER

ICC World test championship points table: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए दूसरा टेस्ट मुकाबला बारिश की वजह से धुला जिसका फायदा पाकिस्तान ने उठा लिया है। जहां पाकिस्तान ने श्रीलंका को दूसरा टेस्ट मुकाबला एक पारी और 222 रन से हराकर ना केवल श्रीलंका की टीम का 2/0 से क्लीन स्वीप किया वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में टॉप पर मजबूती से बनी हुई है। जहां अगर बारिश से श्रीलंका का मैच ड्रॉ होता तो उस स्तिथि में भारतीय टीम टॉप पर होती लेकिन परंतु जैसी चीजों पर क्रिकेट नहीं चलती जहां श्रीलंका को गंदी तरह से धुलाई करने के बाद पाकिस्तान टॉप पर काबिज हो चुकी है। जहां इस साल का अपना पहला विदेशी दौरा पाकिस्तान ने जीत लिया है।

2/0 से पाकिस्तान ने श्रीलंका को रौंदा

Pakistan became number 1 team in WTC point table, rain changed India's fortunes, see the latest score table
PC: TWITTER

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले गए द्विपक्षीय  दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला 16 जुलाई को खेला गया था जहां उस मुकाबले में पाकिस्तान ने 4 ,विकेट से श्रीलंका को रौंदा । दूसरा टेस्ट  मुकाबला 24 जुलाई को कोलंबो के मैदान पर खेला गया था जहाँ इस  मुकाबले में भी पाकिस्तान ने एक पारी और 222 रनों से श्रीलंका को मात देकर 20 से श्रृंखला पर कब्जा कर चैंपियन बनी। जहां बल्लेबाजी फील्डिंग और गेंदबाजी में पाकिस्तान की टीम ने विदेशी सरजमीं पर अपनी धाक जमाई जाती नहीं डिपार्टमेंट में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका की टीम पर भारी पड़ती भी नजर आई जिसका जिक्र बाबर आजम ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भी किया।

बारिश ने पलटा भारत का किस्मत

Pakistan became number 1 team in WTC point table, rain changed India's fortunes, see the latest POINT table
PC: TWITTER

भारत और वेस्टइंडीज के बीच  दो मैचों की द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को एक पारी और 141 रनों से मात दी. दूसरा मुकाबला में भारतीय टीम जीतने के करीब था वही बारिश से बाधित मुकाबले को ड्रॉ घोषित किया गया।  त्रिनिडाड के मैदान पर में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली पारी में 438 रन बनाए इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 255 रनों पर धराशाई हुई। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 181 रनों पर पारी घोषित किया वहीं दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम 2 विकेट पर 70 रन बना ही पाई थी कि बारिश ने मुकाबले को धो दिया।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका




पहले पायदान पर पाकिस्तान की टीम दूसरे पायदान पर भारतीय टीम तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथे पायदान पर इंग्लैंड की टीम पांचवें पायदान पर वेस्टइंडीज की टीम छठे पायदान पर श्रीलंका की टीम है। बांग्लादेश न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने इस साल एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं खेला है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here