श्रीलंका और पाकिस्तान (Sri Lanka vs Pakistan, 2nd Test) के बीच खेले गए दो मैचों की दोपहर टेस्ट श्रृंखला में पाकिस्तान की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा किया ।वहीं श्रीलंका के खिलाफ हुए कोलंबो में दूसरे टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान ने एक पारी और 222 रनों से जीत कर इतिहास रच दिया है।
जहां पाकिस्तान घर से बाहर टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए यह सबसे बड़ी जीत दर्ज की है वहीं श्रीलंका की घरेलू सरजमीं पर सबसे बड़ी हार है। दूसरे टेस्ट मुकाबले में जहां पाकिस्तान के कई प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया उनमें से एक नसीम शाह ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 50 विकेट भी पूरा कर लिया जहां उन्होंने श्रीलंका के आखिरी तीन बल्लेबाजों को मैं 4 रन के अंदर समेट कर पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई।
श्रीलंका की टीम 2/0 से हारी

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।जहां पहली पारी में श्रीलंका की टीम 166 रनों पर धराशाई हो गई जहां नसीम शाह ने तीन विकेट और अबरार अहमद ने 4 विकेट चटकाए ।
वहीं 166 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अपनी पहली पारी में 576 रन पर पारी घोषित की जहां शफीक ने 201 रनों की तूफानी पारी खेली वहीं आगा सलमान ने 132 रन ठोके। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 188 रनों पर धराशाई हो गई हालांकि चौथे बल्लेबाजी करने उतरे एंजेलो मैथ्यूज 63 रनों पर नाबाद रहे लेकिन अंत में नसीम शाह के रिवर्स स्विंग ने श्रीलंका के प्लेयर की बोलती बंद कर दी। जहां आखिरी के 3 प्लेयर को नसीम ने 0 रन पर चलता किया।
नसीम शाह ने पूरे किए टेस्ट में 50 विकेट

दूसरी पारी में नसीम शाह (Naseem Shah) ने धारदार गेंदबाजी की जहां उन्होंने 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किए ।जहां आखरी 3 विकेट नसीम शाह ने केवल 4 रन पर उखाड़ दिए। जहां नसीम शाह के रिवर्स स्विंग का कोई उत्तर श्रीलंका के प्लेयर के पास नहीं था। जहां 68 वें ओवर में नसीम शाह ने दो विकेट हासिल किए । नसीम शाह ने पहले फर्नांडो को 0 पर बोल्ड किया फिर 68 वें ओवर की चौथी गेंद पर अपने जबरदस्त रिवर्स स्विंग यॉर्कर से मधुशंका को बोल्ड कर जीत पाकिस्तान के झोली में डाल दी ।
वीडियो
Pakistan win series 2️⃣-0️⃣ whitewash over Sri lanka ✌🏻❤️
Winning moment 🎉🎉❤️❤️#PAKvSL #SLvPAK #Champions #PakistanZindabad pic.twitter.com/KNfaC2mqgc— Mir kashi👑 (@oya_kojuu) July 27, 2023







