PAK vs AUS: 607 मिनट तक बाबर डटे, रोमांचक मैच हुआ ड्रॉ, 196 रन की पारी से टूटा ये रिकॉर्ड, स्कोरकार्ड

0
89
views
PAK vs AUS: Babar stood for 607 minutes, a thrilling match was drawn, this record was broken by an innings of 196 runs, scorecard
PC: PCB/Twitter

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट का दूसरा मुकाबला कराची में खेला गया। जहाँ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के शानदार 196 रन और 607 मिनट तक क्रीज पर टिके रहने की वजह से पाकिस्तान ने मैच को ड्रा करवाने में कामयाबी हासिल की । हालांकि बाबर आज़म  अपने दोहरे करीब के बेहद करीब आकर नाथन लायन  की गेंद पर आउट हुए हुए लेकिन जिस जजबे और साहस के साथ उन्होंने पिच पर बल्लेबाजी किया वह एक मिसाल बन चुकी है । मैदान पर बाबर 607 मिनट तक टिके रहे ।

बाबर आजम की शानदार पारी

425 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 196 रन बनाए ।गौरतलब है कि उन्होंने अपने पिछले 143 रन दोनों ने बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी के मैदान पर साल 2019/ 20 में बनाए थे, उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथी पारी में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर बने बाबर आजम जहां उन्होंने ब्रेन लारा और विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

मैच का लेखा जोखा

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 556 रन पर पारी घोषित किया,  ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 160 रनों की शानदार पारी खेली ।वहीं स्टीव स्मिथ ने 72 रनों का योगदान दिया।पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ साजिद खान ने दो-दो विकेट चटकाए वहीं शाहीन अफरीदी हसन अली नोमान अली और बाबर आजम ने एक विकेट लिया।

पाकिस्तान पहली पारी बल्लेबाजी

पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 148 रन पर सिमट गई। जहां पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर बाबर आजम रहे उन्होंने  36 रनों की पारी खेली, इमाम उल हक ने 20 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्ट ने 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए ।वहीं कमिंग, स्लाइन ने एक-एक सफलता हासिल की वहीं ग्रीन को भी एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 97 रन पर पारी घोषित की,  जहां उस्मान ख्वाजा ने 44 रन की नाबाद पारी खेली।

पाकिस्तान की दूसरी पारी की गेंदबाजी

दूसरी पारी में शाहिद अफरीदी ने 6. 3 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया, वही हसन अली ने 7 ओवर में 23 रन देकर एक सफलता हाथ लगी।

पाकिस्तान दूसरी पारी बल्लेबाज़ी

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को जीत के लिए 506 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में पाकिस्तानी प्लेयर से शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिसमें अब्दुल्लाह शाफिक ने 305 गेंदों का सामना करते हुए 96 रन बनाए। वहीं बाबर आजम ने 425 गेंदों का सामना करते हुए 196 रन बनाए ।वहीं मोहम्मद रिजवान ने 177 गेंदों का सामना करते हुए 104 रनों की पारी खेली और नाबाद रहे। इस तरह से पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 443 विकेट के नुकसान पर बनाया।

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथ ऑनलाइन ने 55 ओवर में 112 रन देकर चार विकेट, कमिंग्स में 2 विकेट और ग्रीन ने एक सफलता हासिल की। पाकिस्तानी प्लेयर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और पिच पर डटे रहे उन्होंने 171.4 ओवर खेले.

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here