आईसीसी टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग की एक बार फिर से घोषणा की गई है। जहां भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास खबर आ रही हैं। जहां 9 मार्च को आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट रैंकिंग में ऑल राउंडर की श्रेणी में रविंद्र जडेजा नंबर 1 पर थे, अब वे फिसलकर नंबर 2 पर आ गए हैं। जहां केवल एक हफ्ते से भी कम वक्त के लिए वह नंबर 1 ऑल राउंडर टेस्ट प्लेयर रहे । उनकी जगह जेसन होल्डर अब टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 ऑल राउंडर प्लेयर बन गए हैं।
मोहाली टेस्ट के बाद बने थे जडेजा नंबर 1 ऑल राउंडर
🔹 Jasprit Bumrah breaks into top 5 💪
🔹 Jason Holder reclaims top spot 🔝
🔹 Dimuth Karunaratne rises 📈Some big movements in the latest @MRFWorldwide ICC Men’s Test Player Rankings 🔢
Details 👉 https://t.co/MQENhZlPP8 pic.twitter.com/8OClbDeDtS
— ICC (@ICC) March 16, 2022
आपको बता दें की मोहाली टेस्ट के दौरान जडेजा ने 175 रन की शानदार पारी खेली थी और गेंदबाजी में भी अपना जौहर दिखाया था। जिसके फलस्वरूप वे आईसीसी ऑल राउंडर बॉलिंग रैंकिंग में टॉप पर आ गए थे। हालांकि दूसरे टेस्ट के उपरांत जेसन होल्डर ने उनकी जगह ले कर टॉप पर कब्जा कर लिया है।
जडेजा से छीनी नंबर 1 आल-राउंडर का ताज
गौरतलब है कि मोहाली टेस्ट में 175 रन की शानदार पारी के साथ नौ विकेट दोनों पारियों में चटकाने वाले रविंद्र जडेजा अब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के नंबर 1 ऑल राउंडर नहीं रहे ।उनकी जगह जेसन होल्डर ने ले ली है ।वही बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में जडेजा का प्रदर्शन खास नहीं रहा जिसकी भरपाई उन्हें अपनी पोजीशन को गवाकर करनी पड़ी।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग गेंदबाजी
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग गेंदबाजी की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह को सर्वाधिक फायदा मिला है। जहां पर अब गेंदबाजी की श्रणी में पांचवें पायदान पर आ चुके हैं। जहां बुमराह के 830 रेटिंग अंक हैं, वही रविचंद्रन अश्विन दूसरे पायदान पर 850 रेटिंग अंक के साथ हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग बल्लेबाजी
टेस्ट रैंकिंग बल्लेबाजी की बात जाए तो भारत के रोहित शर्मा छठे पायदान पर 754 रेटिंग अंक के साथ हैं। वहीं विराट कोहली 742 रन के साथ 9 गए रैंक पर तथा ऋषभ पंत 738 रेटिंग अंक के साथ दसवें पायदान पर है। टॉप 3 बल्लेबाजों की बात की जाए तो मार्नस टॉप पर 936 रेटिंग अंक के साथ हैं। जो रूट 872 अंक के साथ नंबर 2 पर हैं। स्टीव स्मिथ 851 अंक के साथ नंबर 3 पर हैं।







