वीडियो: कुलदीप की गुगली पर हुए डेरिल मिचेल क्लीन बोल्ड, 1.4 डिग्री गेंद घूम सीधी उड़ा ले गई विकेट

0
66
views
Daryl Mitchell was clean bowled on Kuldeep's googly, 1.4 degree ball flew away

India vs New Zealand, 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय t20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहाँ कुलदीप और चहल की जोड़ी ने भौकाल मचा दिया । जहाँ चहल ने भारत को पहली सफलता दिलाई और इसके बाद विकेट के पतन का सिलसिला शुरू हो गया । जहाँ कुलदीप की मिस्ट्री गेंद पर पिछले मैच के हीरो रहे मिचेल को बोल्ड कर सनसनी मचा दी ।   न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।श्रृंखला में न्यूजीलैंड की टीम  1-0 की बढ़त हासिल कर ली है ।वहीं भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाली स्थिति की है इस मुकाबले में  भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने हल्ला बोल दिया है।

तीन स्पिनर के साथ उत्तरी टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे हैं द्विपक्षीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने उमरान मलिक की जगह स्पिनर यजुवेंद्र चहल को मौका दिया है जो इस मुकाबले में कुलदीप यादव यजुवेंद्र चहल वाशिंगटन सुंदर और पार्टटाइम स्पिनर की भूमिका लिए दीपक हुड्डा भी मैदान पर उतरे हैं।

कुलदीप यादव ने दिखाया जलवा

Daryl Mitchell was clean bowled on Kuldeep's googly, 1.4 degree ball flew away
pc: bcci

पिछले मैच के जीत के सूत्रधार रहे डेरिल मिशेल को 10 ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव ने अपनी जादुई गेंद पर क्लीन बोल्ड कर सनसनी मचा दिया ,जहां भौकाली गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी गुगली से मिशेल को क्लीन बोल्ड कर चलता किया ।मिशेल ने 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से 8 रन की पारी खेली। जहां 10 ओवर की आखिरी गेंद पर मिशेल गेंद की लेंथ को पढ़ नहीं पाए और कुलदीप यादव की गेंद 1.4 डिग्री घूम गई और मिशेल पूर्ण रूप से चकमा खाते हुए गेंद को मिस कर बैठे और गेंद स्टंप को के उड़ी।

कुलदीप यादव ने किया शानदार रन आउट

कुलदीप यादव ने एक ओर जबरदस्त स्पिन का। मुजायरा पेश किया कहा कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 17 रन देकर 1 सफलता अर्जित की। वहीं मार्क चैपमन को शानदार फील्डिंग करते हुए रन आउट भी किया। जहां एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी कर रहे चाइना मैन गेंदबाज कुलदीप ने अपने प्रदर्शन से सभी आलोचकों के मुंह को बंद कर दिया है।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here