India vs New Zealand, 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय t20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।श्रृंखला में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को पहले मुकाबले में 21 रनों से मात देकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है ।वहीं भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाली स्थिति की है इस मुकाबले में भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने हल्ला बोल दिया है।
एक तरफ से चहल और दूसरी छोर से सुंदर ने जबरदस्त गेंदबाजी पेश की। वहीं चहल ने फिन एलेन को क्लीन बोल्ड भारत के नंबर 1 टी 20 गेंदबाज भी बन गए हैं। जहां चहल ने भुवनेश्वर कुमार के टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 90 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आगे खबर विस्तार से ।
पावर प्ले में चहल और सुंदर ने दिखाया जलवा
पावर प्लेयर में न्यूज़ीलैंड की ओर से 32 रन जोड़े गए वहीं भारत को 2 अहम सफलता मिली। जहां फिन एलेन और कन्वे को सुंदर और चहल ने अपनी फिरकी में फसाकर मैदान के बाहर का रास्ता दिखाया। आपको बता दें की इस मैच में हार्दिक की अगुवाई में भारत ने तीन स्पिनर को उतारा है जहां कुलदीप, चहल और सुंदर की तिकड़ी अपना जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं।
पावर प्ले में किया चहल ने चटकाया पहला विकेट
अमूमन चहल पावर प्ले के बाद ही गेंदबाजी करते नजर आते हैं लेकिन पिच को देखते हुए हार्दिक पांड्या ने पावर प्ले के अंदर है यजुवेंद्र चहल को गेंद थमाई जा यजुवेंद्र चहल ने अपने पहले ओवर में करामाती गेंदबाजी करते हुए फिन एलेन का महत्वपूर्ण विकेट लिया जहां पर से स्पिनरों को मदद मिलती भी नजर आई।

चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर फिन एलेन यजुवेंद्र चहल का शिकार बने जहां पहली दो गेंदों पर चहल ने उन्हें काफी परेशान किया ।वहीं तीसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने के चक्कर में गेंद फिन के पैर से लग कर सीधा विकेट पर जा लगी ।जहां एलेन गेंद के लेंथ को पढ़ नहीं पाए और चकमा खा बैठे । यजुवेंद्र चहल ने इसके साथ ही भारत को पहली सफलता दिलाई जहां से लेकर 10 गेंद पर 2 चौके की मदद से 11 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।
चहल ने तोड़ा भुवनेश्वर का रिकॉर्ड
चहल ने फिनलैंड के विकेट के साथी t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वाधिक 91 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जहां उन्होंने भुवनेश्वर कुमार जिन्होंने t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 90 विकेट लिए थे उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
वीडियो
The moment when Yuzi Chahal became the leading wicket-taker for India in T20Is…
A wicket-maiden over to follow it up with#INDvsNZ #2ndT20Ipic.twitter.com/bB6Aih0yWA— OneCricket (@OneCricketApp) January 29, 2023






