वीडियो: मोहम्मद शमी की रॉकेट रफ्तार गेंद ने उड़ाई लाबूशेन की विकेट की धज्जियां, रोहित शर्मा का प्लान आया काम

0
605
views
Mohammed Shami's rocket speed ball blew Labushen's wicket, Rohit Sharma's plan worked

ICC World Test Championship Final 2023 : आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के सरजमी ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है ।जहां रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया है ।वही खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 90 रन पर तीन विकेट खो दिए हैं। जो ऑस्ट्रेलिया के टॉप 3 बल्लेबाज पैवेलियन का रास्ता नाप चुके हैं। डेविड वॉर्नर 43 उस्मान ख्वाजा 0 एवं लाबूशेंन 26 रन पर आउट हो चुके हैं। लंच के बाद पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने  कर तहलका मचा दिया है। जहां लाबूशेन को बोल्ड कर टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मोहम्मद शमी ने खाता खोल दिया है। जिसकी दरकार थी।

मोहम्मद शमी ने दूसरे स्पेल में लिया विकेट

मोहम्मद शमी ने पहले स्पेल में सिराज के जबरदस्त जुगलबंदी निभाई और दोनों ने पहले 12 ओवर में केवल 29 रन दिए और ऑस्ट्रेलिया पर दवाब बनाकर रखा। वहीं सिराज ने उस्मान ख्वाजा को 0 पर भरत के हाथों कैच करवाया, डेविड वार्नर को शार्दुल ठाकुर ने 43 के स्कोर पर भरत के हाथों आउट करवाया इसके बाद लंच तक केवल दो विकेट ऑस्ट्रेलिया के गिरे थे। लेकिन लंच के बाद दूसरा स्पेल लेकर आए शमी ने पहली ही गेंद पर लाबूशेन को 26 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

Mohammed Shami's rocket speed ball blew Labushen's wicket, Rohit Sharma's plan worked

25 वें ओवर की पहली ही गेंद पर मोहमद शमी ने विकेट पर सनसनाती गेंद डाली जहां लेग साइड की दिशा में खाली देखकर लाबूशेन चौका लगाने की कोशिश में गेंद की लेंथ पढ़ नहीं पाए और गेंद सीधी बेल्स को लेकर उड़ गई। जब तक लाबूशेन समझ पाते इससे पहले उनका विकेट भारत के पेस गेंदबाज शमी ने उड़ा दिया। जिसकी दरकार थी। जहां रोहित शर्मा ने फील्डिंग का जाल इस तरह बिछाया की लाबूशेन शॉट लगाने के लिए व्याकुल हो उठे और लेंथ गेंद शमी की काम कर गई।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here