वीडियो: मो. सिराज की तूफानी आउट स्विंग से चारो खाने चित हुए उस्मान ख्वाजा, डक पर हुए OUT, सिराज का धमाल

0
508
views
Mo. Siraj's stormy out swing upset Usman Khawaja, OUT on duck, Siraj's blast
PC: BCCI

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 का निर्णायक मुकाबला लंदन के ओवल के मैदान में खेला जा रहा है ।।रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।जहां भारतीय टीम ने लंच तक ऑस्ट्रेलिया के दो बड़े विकेट डेविड वॉर्नर एवं उस्मान ख्वाजा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। टॉस के वक्त मैदान बादल से ढके होने के कारण रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के साथ पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

इस मौके पर भारतीय टीम के स्ट्राइक गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने जबरदस्त गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा से कठिन सवाल भी पूछे एवं पूरा दबाव बनाकर रखा ।वही पहला विकेट भारतीय टीम को मोहम्मद सिराज ने दिलवाया जहां उन्होंने शून्य के स्कोर पर उस्मान ख्वाजा को  भारत के हाथों कैच आउट करवा कर भारत को सनसनीखेज शुरुआत दी।

मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी

मामा शिवराज ने उस्मान ख्वाजा को फंसा कर रखा हार एक गेंद पर मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा से कठिन सवाल पूछे , उस्मान ख्वाजा 10 गेंदों पर बिना कोई रन बनाए सिराज की आउट स्विंग गेंद पर शिकार बने ।चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा शून्य रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।

मोहम्मद सिराज की जबरदस्त  आउट स्विंग हुए उस्मान ख्वाजा आउट

Mo. Siraj's stormy out swing upset Usman Khawaja, OUT on duck,

पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को डक पर आउट किया ।जहां लेंथ गेंद पिच पर पड़ने के बाद अपना कांटा बदलती हुई बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर केएस भरत के दस्तानों में गई। जब तक उस्मान ख्वाजा को सोच पाते इससे पहले बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद भारतीय विकेटकीपर भारत के दस्तानों में जा चुकी थी और उस्मान ख्वाजा की पारी का अंत हो चुका थी।

पहले एक घंटे में सिराज और शमी ने 12 ओवर डाले और केवल 29 रन दिए हालाकि इसके बाद धूप मैदान पर खिली और उमेश यादव और शार्दुल ने थोड़े रन जरूर लुटाए लेकिन फिर 22 वें ओवर में वार्नर को 43 रन के स्कोर पर शार्दुल ने भरत के हाथों कैच आउट करवाकर मैच में भारत की वापसी करवाई। लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 73 रन है।



वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here