IPL 2023: श्रीसंत,मैथ्यू हेडन, केविन पीटरसन ने चुनी IPL2023 टीम ऑफ द टूर्नामेंट, रिंकू सिंह को दी जगह

0
809
views
IPL 2023: Sreesanth, Matthew Hayden, Kevin Pietersen selected IPL 2023 Team of the Tournament, replacing Rinku Singh
PC: IPLT20

आईपीएल 2023 समाप्त हो चुका है जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार आईपीएल के इतिहास में ट्रॉफी जीत कर मुंबई इंडियंस के बराबरी कर ली है। वही टूर्नामेंट खत्म होने के साथ ही क्रिकेट के कई दिग्गजों ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट  आईपीएल 2023 की घोषणा की है ,जहां मैथ्यू हेडन पीटरसन एवं श्रीसंत ने अपनी अपनी बेस्ट आईपीएल 2023 टीम की संरचना उनके पूरे सीजन में प्रदर्शन के आधार पर की है। जहां प्लेयर्स के जबरदस्त फॉर्म के साथ टीम के लिए सिद्ध की गई उपयोगिता के आधार पर टीम की संरचना की गई है।

पीटरसन ने दी रिंकू सिंह को जगह

गौरतलब है की पीटरसन को इस वर्ष लगातार 5 छक्का ठोक गुजरात के जबड़े से जीत छीन लेने वाले रिंकू सिंह ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है वहीं पीटरसन को भी रिंकू सिंह इंप्रेस करने में कामयाब हुए। जहां बतौर फिनिशर रिंकू सिंह को पीटरसन ने तरजीह दी है।

केविन पीटरसन बेस्ट आईपीएल 2023 XI: फाफ डु प्लेसिस, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हेनरिक क्लासेन, रिंकू सिंह, राशिद खान, अक्षर पटेल मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, मथीशा पथिराना।

मैथ्यू हेडन ने आईपीएल 2023 के टूर्नामेंट की टीम चुनी

1. शुभमन गिल।
2. ऋतुराज गायकवाड़।
3. फाफ डु प्लेसिस।
4. सूर्यकुमार यादव।
5. कैमरन ग्रीन।
6. रवींद्र जडेजा।
7. एमएस धोनी (सी)।
8. राशिद खान।
9. नूर अहमद।
10. मोहम्मद शमी।
11. मोहित शर्मा।

हेडेन ने रिंकू सिंह की जगह कैमरून ग्रीन का चुनाव किया वहीँ मोहित शर्मा को टीम में शामिल किया है जिन्होंने 27 विकेट इस साल हासिल किये थे ।

एस श्रीसंत ने आईपीएल 2023 के टूर्नामेंट की अपनी टीम चुनी

1. यशस्वी जायसवाल।
2. ऋतुराज गायकवाड़।
3. विराट कोहली।
4. अजिंक्य रहाणे।
5. ईशान किशन।
6. हार्दिक पंड्या (सी)।
7. रवींद्र जडेजा।
8. राशिद खान।
9. मोहम्मद शमी।
10. मोहम्मद सिराज।
11. नूर अहमद।

श्रीशांत ने सूर्यकुमार , धोनी और मोहित शर्मा में शामिल नहीं किया वहीँ कप्तान की भूमिका में हार्दिक को रखा है ।

ऐसे में आप किस टीम से सहमत है और आपकी क्या टीम होगी हमें बताये । 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here