जिस बल्ले से  2 गेंद पर 10 रन ठोक जडेजा ने CSK को बनाया था चैंपियन उस बल्ले को इस युवा को देकर जीता करोड़ों दिल

0
806
views
The bat with which Jadeja made CSK the champion by hitting 10 runs in 2 balls won crores of hearts by giving that bat to this young man.
PC: IPLT20

आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में जिस बल्ले से आखरी दो गेंद पर छक्का और चौका ठोक रविंद्र जडेजा ने चेन्नई को चैंपियन बनाया था उस बल्ले को उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के अनकेप्ड प्लेयर अजय मंडल को से दिया जिसकी पुष्टि खुद छत्तीस गढ़ के अजय मंडल ने सोशल मीडिया द्वारा किया जहां जडेजा के इस बड़े दिल पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। हालाकि अजय को आईपीएल 2023 में खेलने का मौका भले ही ना मिला हो लेकिन जो सम्मान और उपहार जडेजा ने उन्हें। दिया है वो अनमोल है जिसे वह अपने पूरे कैरियर याद रखेंगे ।

अजय मंडल को 20 लाख में चेन्नई ने था खरीदा

The bat with which Jadeja made CSK the champion by hitting 10 runs in 2 balls won crores of hearts by giving that bat to this young man.
PC: CSK

ऑल राउंडर अजय को इस साल ऑक्शन में चेन्नई ने 20 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं आपको बता दें की अजय ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उत्तराखंड के खिलाफ साल 2019/20 में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कुल नाबाद 241 रन की पारी खेल अपना लोहा मनवाया था। अजय बाएं हाथ के स्पिनर भी हैं।

अजय मंडल ने रणजी ट्रॉफी में मचाया था धमाल

अजय मंडल ने रणजी ट्रॉफी साल 2022/2023 में कुल 21 विकेट हासिल किए थे वहीं बल्ले से भी शतकीय पारी खेली थी। जिसके प्रदर्शन के दम पर उनका चयन किया गया था।

सोशल मीडिया पर अजय ने डाली बल्ले की पोस्ट

सोशल मीडिया पर जडेजा के ओर से अमूल्य बात भेट स्वरूप मिलने के बाद अजय ने पोस्ट साझा कर लिखा की ” आप याद हो यह वही बल्ला है जिससे रविंद्र  जडेजा ने अंतिम 2 गेंद पर 10 रन ठोके थे। इस बल्ले को रविंद्र जडेजा ने मुझे आशीर्वाद समझकर मुझे दिया।  आपका धन्यवाद उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना सौभाग्य की बात ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here