भारत ने ज़िम्बाब्वे को आखिरी मैच में 13 रन से रौंद कर सीरीज पर 3-0 से कब्ज़ा किया और सीरीज पर कब्ज़ा किया । केएल राहुल की टीम इंडिया ने सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया । भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 289 रन बनाये ।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज़िम्बाब्वे की टीम 276 रन बना कर आउट हुई । जहाँ शुभमन गिल के शानदार शतक के बाद शानदार कैच ने मैच को पलट दिया है . जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।
शुभमन गिल का शानदार शतक

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच हुए तीसरे मुकाबले में शुभमन गिल ने तूफानी बल्लेबाज़ी की और एक कैच ने पूरा समीकरण भारत की ओर मुड़ गया । 97 गेंद पर शुभमन गिल ने 130 रन की पारी खेली और वनडे में अपना पहला शतक बनाया । वहीँ उनके सिकंदर रजा के शानदार कैच की बदौलत भारत ने इस मैच को जीत लिया है । ईशान किशन ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 50 रन बनाये और अपने करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया ।
मैन ऑफ़ द मैच

शुभमन गिल को शतकीय पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के ख़िताब से भी नवाज़ा गया । जहाँ गिल ने शानदार 130 रन की पारी खेली । मैन ऑफ़ द सीरीज के लिए उन्हें 1000 डॉलर की राशि दी गई ।
ज़िम्बाब्वे की ओर से ब्रैड एवंस ने शानदार गेंदबाजी की और जिम्बाब्वे के लिए सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए ।
सिकंदर रजा का शतक गया बेकार

सिकंदर रजा ने पूरी कोशिस की जहाँ सिकंदर ने अंत तक खेलते हुए 95 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 115 रन की पारी खेली और एक समय ज़िम्बाब्वे को क्लीन स्वीप से बचाने के लिए टीम को जीत के बेहद करीब लेकर गए लेकिन शुभमन के कैच ने उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया । ज़िम्बाब्वे की ओर से 95 गेंद पर 9 चौके और 3 छक्के के साथ सिकंदर ने सर्वाधिक 115 रन की पारी खेली लेकिन शर्दुल के हार्ड लेंथ गेंद पर हवाई शॉट खेलने के चक्कर में सिकंदर की पारी का अंत गिल ने किया । वहीँ ब्रैड एवंस ने 28 रन बनाये । दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई ।
भारत की गेंदबाज़ी
भारत की ओर से आवेश खान ने 3 , दीपक चाहर , कुलदीप यादव , अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए । शर्दुल के कहते में सिकंदर रजा का विकेट रहा ।
शुभमन गिल के कैच ने पलटी मैच

49 ओवर ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर के ओवर में सिकंदर रजा ने हवाई शॉट खेली जहाँ मिड ऑफ पर खड़े शुभमन ने शानदार डाइव लगाकर कैच को पूरा किया और सिकंदर राजा जिन्होंने 95 गेंद पर 115 रन की आतिशी पारी खेली थी उसका अंत किया और इसके बाद भारतीय टीम ने फिर से मैच पर पकड़ बना लिया । जहाँ आखिरी विकेट आवेश खान ने लिया और भारत इस मैच को 13 रन से जीतकर इतिहास रच दिया ।
वीडियो
Flying Gill..😍
What a catch 💫🙌#INDvsZIM pic.twitter.com/Fn1zNZkto0— aman mishra (@Amanm5744) August 22, 2022
Shubman Gill is an outstanding fielder in any position.pic.twitter.com/uhCbU84A9x
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 22, 2022







