भारत और जिंबाब्वे के बीच में तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के द्विपक्षीय श्रृंखला का तीसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया ।जहां इस रोमांचक मुकाबले में जिंबाब्वे की टीम को भारतीय टीम ने 13 रनों से परास्त कर 3/0 से श्रृंखला पर कब्जा किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 289 रन बनाए । जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 49.3 ओवर में 276 रनों पर सिमट गई।
शुभ रहा शुभमन गिल का शतक

शुभमन गिल ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना पहला शतक बड़े शानदार अंदाज में बनाया था उन्होंने 97 गेंदों पर 15 चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 130 रन बनाए किसी भी भारतीय द्वारा सर्वाधिक स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत की ओर से शिखर धवन ने 40 ब्लॉक के शौक ने 30 इशान किशन ने 50 और संजू सैमसन ने 15 रन की पारी खेली।
जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड ने सर्वाधिक 5 विकेट 54 रन देकर चटकाए। जहां यह उनके कैरियर का बेस्ट प्रदर्शन रहा।
सिकंदर रजा ने मैच को बनाया रोमांच से भरपूर

सिकंदर रहा जिन्होंने पिछले बांग्लादेश मैच की सीरीज में लगातर 2 शतक जड़ चुके थे उन्होंने आखिरी मैच में भारत के खिलाफ 95 गेंद में 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 115 रन की पारी खेली और मैच को भारत के पंजे से खींचने के हर संभव प्रयास किया लेकिन चुके। जहां शार्दुल की गेंद पर शुभमन के शानदार कैच ने सिकंदर रजा की पारी को खत्म किया। यह कैच ही भारत की जीत का बड़ा हिस्सा बना।
“मैन ऑफ़ द सीरीज” बने शुभमन ने प्रेजेंटेशन में कही यह बात

“मैं डॉट बॉल के प्रतिशत को कम करने की पूरी कोशिश कर रहा था। जहाँ हर गेंद पर रन बनाए की सोच से मैं मैदान पर उतरा था जहाँ गेंदबाज़ी अच्छी हो रही थी सिकंदर अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे थे , पहले मैंने समय लिया और फिर आक्रामक क्रिकेट खेला ।
यह शतक मेरे लिए बेहद खास रहा जहाँ यह शतक निश्चित रूप से खास है । (अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने पर)। टीम में सभी उम्दा प्लेयर हैं और उनके साथ बहुत अच्छा लगता है, बहुत सारे खिलाड़ी बेहतरीन हैं अच्छा लगता है जब आप एक ही झुंड के साथ उनका हिस्सा होते हैं। मेरे पिता मेरे प्राथमिक कोच रहे हैं। यह अवार्ड में उन्हें समर्पित करता हूं। यह मेरे लिए बड़ा यादगार लम्हा है ।







