नीले से गुलाबी हुए मलिंगा, छोड़ा मुंबई का साथ, अब इस टीम के साथ जुड़े, घातक गेंदबाजों की ब्रिगेड होगी तैयार

0
85
views
Malinga turned from blue to pink, left Mumbai's side, now join this team, a brigade of deadly bowlers will be ready
PC: IPLT20/Twitter

आईपीएल 2022 का अगस्त 26 मार्च को होने जा रहा है ।जहां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने सामने होंगे। वही पूरा विश्व क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले आईपीएल 2020 की बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा है ।इसके साथ ही सभी 10 टीमों ने अपनी संरचना मजबूत करने के लिए टीम एवं टीम मैनेजमेंट को तैयार कर लिया है ।वहीं क्रिकेट जगत के सबसे हैरान करने वाली खबर आ रही है कि मलिंगा के फिर से वापसी हो गई है। जहां मलिंगा मुंबई इंडियंस के साथ नहीं बल्कि इस  फ्रेंचाइजी के साथ काम करते नजर आएंगे ,जिसकी जानकारी दी गई है।

नीले से गुलाबी हुए मलिंगा

दुनिया में अपनी और कर गेंद से कहर बरप आने वाले मलिंगा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर राजस्थान रॉयल्स के बॉलिंग कोच की भूमिका में दिखाई देंगे ।जहां वह राजस्थान के गेंदबाजों को तराशने का काम करेंगे । राजस्थान रॉयल्स में सोशल मीडिया द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी  है। गौरतलब है कि पिछले साल मुंबई इंडियंस की ओर से मलिंगा ने संन्यास लिया था।

मुंबई इंडियंस के साथ रहे 11 साल का साथ

 

गौरतलब है कि श्रीलंका के तेज एवं बेहतरीन गेंदबाजों में से एक मलिंगा 11 साल तक मुंबई इंडियंस के साथ अटूट बंधन में बने थे जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए आईपीएल में कुल 170 विकेट चटकाए थे। वहीं अब मलिंगा राजस्थान रॉयल के हेड बॉलिंग कोच की भूमिका में दिखाई देंगे।

साल 2014 में श्रीलंका को बनाया था विश्व विजेता

गौरतलब है कि साल 2014 में t20 वर्ल्ड कप में लसिथ मलिंगा की अगुवाई में श्रीलंकाई टीम ने वर्ल्ड कप हासिल किया था । जहाँ वह कप्तान थे ।मलिंगा के टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ों की बात की जाए तो मलिंगा ने खेले गए कुल 30 टेस्ट में 101 विकेट चटका है । एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मलिंगा ने कुल 338 विकेट अपने नाम किया है ।अगर t20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात की जाए तो मलिंगा ने 84 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 107 विकेट अपने नाम किया है ।

आपको यह भी बता दें कि हाल में श्रीलंका का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉलिंग कोच मलिंगा ही रहता है। 38 वर्षीय तेज गेंदबाज मलिंगा के आने से राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी में जरूर निखार आएगा ।वही राजस्थान रॉयल्स के पिछले 2021 के आंकड़ों की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स ने कुल 5 मैच में जीत हासिल की थी 9 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था एवं पॉइंट टेबल में वह सातवें पायदान पर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here