भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट श्रृंखला का दूसरा टेस्ट बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा ।जहां पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने एक पारी और 222 रनों से श्रीलंका को मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर लिया । वहीँ दूसरा टेस्ट विराट के लिए बेहद खास रहेगा, जहां विराट कोहली अपने नाम कर सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
16 रन बनाकर तोड़ सकते हैं गांगुली का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में खेले गए कुल 10 मैच की 16 पारियों में 1400 रन बनाया। वहीं अगर वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले में 16 रन बना लेते हैं तो सौरव गांव के लिए के 1064 रनों से आगे निकल जाएंगे एवं श्रीलंका और भारत के बीच हुए अब तक टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 8 वें प्लेयर बन जायेगें।
विराट कोहली ने शतक लगाकर कर सकते हैं जयवर्धने की बराबरी

भारत और श्रीलंका के बीच में अब तक टेस्ट मुकाबले में सर्वाधिक शतक लगाने वाले टॉप 3 के सूची में विराट कोहली तीसरे पायदान पर है। जहां वह एक शतक लगाकर जयवर्धने के छह शतकों की बराबरी कर सकता है ।विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 10 मैचों में कुल 1049 रन बनाए। वहीं उन्होंने कुल 5 शतक पर शतकीय पारी खेली है। जयवर्धने ने भारत के खिलाफ खेले गए कुल 18 टेस्ट मैचों में 1822 रन बनाया है ।जहां उन्होंने छह शतक बनाया है।
23 रन बनाकर स्टीव वॉग और गैरी सोबर्स से निकल सकते हैं आगे
विराट कोहली ने 100 मैचों की 169 टेस्ट पारियों में कुल 8007 रन अपने नाम किए हैं। वही सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की सूची में हुआ 32 में पायदान पर है श्रीलंका के खिलाफ अगर 23 रन बना देते हैं तो वह गैरी सोबर्स 8032 तथा स्टीव वॉग 8029 रन के रिकॉर्ड से आगे निकल जाएंगे।
टेस्ट शतक में विराट निकल सकते हैं स्मिथ से आगे
टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने के लिए कुल 100 मैचों में 27 शतक लगाए हैं। वहीं अगर वह श्रीलंका के खिलाफ एक और शतक लगा देते हैं तो वह स्टीव स्मिथ के 27 शतकों से आगे निकल जाएंगे एवं हाशिम अमला के 28 शतकों की बराबरी कर लेंगे।
चौके का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने खेले गए कुल 100 टेस्ट मैचों की 169 पारियों में अब तक 901 चौके लगाए हैं अगर वह चार चौके लगा देते हैं तो वह इंग्लैंड के माइक अर्थटन के 905 चौके से आगे निकल जाएंगे।







