भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम कर ली है । जहाँ भारतीय टीम ने लगातार चौथी दफा बॉडर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच अहमदाब में आयोजित किया गया । जहाँ पांचवे दिन दोनों कप्तान की सहमति पर मैच को ड्रा घोषित किया गया । जहाँ नागपुर और दिल्ली टाट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा तो दूसरी तरफ इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से मात दी । वहीँ आखिरी टेस्ट ड्रा पर छूटा । वहीँ अच्छी बात यह भी रही की सरीला और न्यू जीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में कीवी ने श्रीलंका को 2 विकेट से हराकर भारत को icc टेस्ट चैम्पियशिप के फाइनल में पंहुचा दिया है । जहाँ 7 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच इंग्लैंड में खेला जायेगा .
वहीं जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बरसो पुरानी चलाई गई धोनी की प्रथा को आगे बढ़ाया । जहां इस बार रोहित शर्मा ने टीम में डेब्यू करने वाले प्लेयर के हाथों में जीत के बाद कप को दिया ।
रोहित शर्मा ने भरत और सूर्यकुमार के हाथों में दिया कप

इस सीरीज में सूर्यकुमार और भरत को डेब्यू करने का मौका मिला । जहाँ पहले टेस्ट के बाद श्रेयस की वापसी हुई और सूर्यकुमार को बैठना पड़ा । हलाकि फिर से श्रेयस को स्कैनिंग के लिए आखिरी टेस्ट में जाना पड़ा । वहीँ जीत के बाद रोहित शर्मा ने कप को भरत और सूर्यकुमार के हाथों में दे दिया । रोहित शर्मा से सबसे पहले कप लोकेश राहुल लेते नज़र आ रहे थे लेकिन इसके बाद कप को दोनों डेब्यू कर रहे भारतीय प्लेयर के हाथों में दे दिया गया ।
धोनी ने चलाई थी ये प्रथा
महनतम क्रिकेटर धोनी ने अपने समय में ऐसा प्रचलन बनाया था जहां सीरीज और कप जीत के साथ इसे उठाने के लिए टीम के सबसे युवा और डेब्यू कर रहे प्लेयर को दी जाती थी। जिससे की वे जोश वो उमंग और टीम को आगे ले जाने का जज्बा वो प्लेयर महसूस कर सके ।
आखिरी मैच में विराट कोहली और गिल ने ठोका शतक

अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 480 रन बनाये जिसके जवाब में विराट कोहली के 186 रन और शुभमन गिल के 128 रन के बाद अक्षर पटेल की जबरदस्त 79 रन की पारी के बल पर भारत ने 571 रन बनाये । जिसके जवाब में आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 175 रन बनाये ही थे की दोनों कप्तानों की सहमति से मैच को ड्रा घोषित कर लिया गया ।
जिस तरह से भारतीय आल राउंडर अक्षर पटेल ,जडेजा और आश्विन ने प्रदर्शन किया यह साफ़ है की वर्ल्ड कप को देखते हुए कई बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं वहीँ शर्दुल और सूंदर पर भी टीम की नज़र बनी रहेगी ।
वीडियो
Moment to savour 👏👏
This is #TeamIndia 🇮🇳#INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/j6ZR8R8fZr
— BCCI (@BCCI) March 13, 2023







