IND vs WI T20: भारत ने 6 विकेट से दी वेस्टइंडीज को मात, रवि बिश्नोई का कमाल, ये 4 प्लेयर हुए मालामाल

0
150
views
India beat West Indies by 6 wickets, Ravi Bishnoi's
PC:Star Sports

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन टी 20 मैच की श्रृंखला का पहला मैच कोलकाता के मैदान पर खेला गया ।जहां भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है । टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करने उत्तरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए,  जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 162 रन 4 विकेट पर बनकर सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया । आगे बात करते हैं मैन ऑफ द मैच एवं उन खिलाड़ियों को जो कि इस मैच में हुए मालामाल।

मैन ऑफ द मैच

इस मैच में पदार्पण कर रहे रवि बिश्नोई को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया ।भारत की तरफ से इस मैच में  रवि  बिश्नोई ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए । जहाँ उन्होंने अपने एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल किये ।

dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच

 

भारतीय टीम के सूर्य कुमार  को dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया जहां सूर्य कुमार  ने 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 34 रन की शानदार पारी खेली . जहाँ महज 18 गेंद पर सूर्य कुमार ने शानदार पारी खेली ।

एसीसी कमाल का मोमेंट गॉड अवार्ड

एसीसी कमाल का मोमेंट अवॉर्ड भारत के रवि बिश्नोई को दिया गया , जहाँ रवि ने रोस्टन और रोवमान पॉवेल को चलता किया ।

हुंडई अल्काजार ग्रैंड सिक्सेस ऑफ द मैच

पूरन को हुंडई अल्काजार ग्रैंड सिक्सेस ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया ।जहां पूरन  ने मैच में 5 छक्के जड़े ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here