वीडियो: विराट कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, स्टीव स्मिथ को बल्ला तो उस्मान ख्वाजा कैरी को दिया जर्सी

0
65
views
Virat Kohli showed big heart, gave bat to Steve Smith and jersey to Usman Khawaja Carey
PC: BCCI

India vs Australia, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का समापन मुकाबला ड्रॉ के साथ रहा ।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए अहमदाबाद  टेस्ट मैच में दोनों कप्तानों की सहमति के बाद मैच को ड्रॉ घोषित किया गया. जहाँ मैच के बाद मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के प्लेयर बेहद सौहार्दपूर्ण तरीके से आपस में मिले। जहां विराट कोहली ने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी को अपनी नाम की जर्सी भेंट की वहीं उन्होंने स्टीव स्मिथ को अपना बल्ला बतौर भेंट स्वरूप दिया।

जहां पिछले कुछ दशकों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैदान के बाहर बेहद दोस्ताना अंदाज और याराना अंदाज का माहौल देखने मिलता है।

विराट कोहली ने उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी को दिया अपना जर्सी भेंट

Virat Kohli showed big heart, gave bat to Steve Smith and jersey to Usman Khawaja Carey
Pc: BCCI

अहमदाबाद टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन से पहले  भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना जर्सी ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को भेंट करते नजर आए। जहां विराट कोहली ने उस्मान ख्वाजा से हाथ मिलाया और अपना जेर्सी  उन्हें भेंट किया तो वहीं दूसरी और एलेक्स कैरी से भी हाथ मिलाकर उन्हें अपनी जर्सी भेंट की।

स्टीव स्मिथ को दिया बल्ला

Virat Kohli showed big heart, gave bat to Steve Smith and jersey to Usman Khawaja Carey
PC: BCCI


गौरतलब है कि पांचवें टेस्ट मैच के दौरान कई बार स्टीव स्मिथ विराट का बल्ला ब्रेक ब्रेक के दौरान पकड़ते नजर आए वही टेस्ट मैच की समाप्ति पर विराट कोहली ने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए स्टीव स्मिथ को अपना बल्ला भेंट स्वरूप प्रदान किया।

जहाँ यह दर्शाता है कि महानतम की परख केवल महानतम को ही होती है जिस तरह स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शरीक होते हैं वही वह विराट को वह उसी प्रकार सम्मान देते हैं। यह क्रिकेट की जीत है और शायद इसलिए भी इसे जेंटलमैन गेम कहा जाता है। लिहाजा एक और क्रिकेट का अध्याय यहीं समाप्त हुआ वहीं वह टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आमना सामना वंडे सीरीज में होगा।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here