वीडियो: इशान किशन ने बने सुपरमैन, हवा में छलांग लगाकर पकड़ा  असलंका का असंभव कैच, उमरान मलिक हुए दंग

0
52
views
Ishan Kishan became Superman, jumped in the air and caught Aslanka's impossible catch, Umran Malik stunned

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मुंबई में टी 20 के पहले मुकाबले में भारत की 2 रनों से जबरदस्त जीत हुई। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत में 5 विकेट पर 162 रन बनाए । वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 160 रन बना पाई। हालांकि इस रोमांच से भरे मुकाबले में जहां दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की वहीं गेंद से उमरान मलिक तो विकेट के पीछे ईशान किशन ने भी जबरदस्त योगदान दिया। जहां इशान किशन ने वानखेड़े स्टेडियम में जबरदस्त कैच लेकर असलंका का अविश्वशनीय कैच पकड़कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया ।

उमरान की गेंद पर ईशान किशन ने पकड़ा जबरदस्त कैच

उमरान मलिक ने इस मैच में दो जबरदस्त विकेट हासिल किया जहां उन्होंने असलंका के साथ कप्तान शनाका को चकता किया। वहीं असलंका का जबरदस्त कैच ईशान किशन ने डाइव लगाकर पकड़ा। जहां एक समय ऐसा लग रहा था की हवा में ऊची गई गेंद को ईशान पकड़ नहीं पायेंगे लेकिन इशान किशन ने जबरदस्त डाइव लगाकर अपने दस्ताने से गेंद को बाहर जाने नहीं दिया।

बल्ले और दस्ताने के साथ इशान किशन ने किया न्याय

हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले इशान किशन ने 29 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाए वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए असलंका का जोरदार कैच लेकर कोहराम मचा दिया।

आठवें ओवर की पांचवी गेंद पर असलंका ने उमरान मलिक के तेज गेंद पा हुक शॉट खेलने के चक्कर में गेंद से बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे जहां गेंद आकाश की यात्रा पर थर्ड मैन की दिशा में निकल गई वहीं ईशान किशन ने हर्षल पटेल को दौड़ते हुए यह कह की यह मेरी कैच है और डाइव लगाकर कैच को पूरा का असलंका का काम तमाम कर दिया।

वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here