वीडियो: महेश तीक्षणा के “तीर” की तरह आ रही यॉर्कर पर गिरे हार्दिक, बल्ला छूटा गिरे धड़ाम, किसी तरह बचाया विकेट 

0
50
views
Hardik fell on the coming yorker like Mahesh Teekshana's

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले टी 20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 2 रन मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाये।l लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी टीम श्रीलंका 160 रन बना पाई। श्रीलंका की ओर से कप्तान दसुन शनाका ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। भारत की ओर से दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल की 68 रन की साझेदारी ने मच को भारत में पोक्ष में कर दिया इसके बाद शिवम् मावी के 4 विकेट और उमरान मालिक के साथ हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किये ।

दीपक हुड्डा और अक्षर की जबरदस्त पारी

एक समय टीम इंडिया ने 14.1 ओवर में 94 रन के स्कोर पर 5 विकेट खो दिए थे । वहीँ छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे  दीपक हुड्‌डा-अक्षर पटेल ने 35 गेंदों पर 68 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया का  स्कोर  162 का स्कोर बना सकी।  ईशान किशन (37 रन) , हार्दिक पंड्या (29 रन) ने रन का योगदान दिया । शुभमन गिल (7), सूर्यकुमार यादव (7) और संजू सैमसन (5) फ्लॉप रहे।

हार्दिक को तीक्षणा ने किया अपनी गेंद से परेशां

महेश तीक्षणा ने पारी की शुरुआत से जबरदस्त जिंदबाज़ी की और भारतीय बल्लेबाज़ों से कठिन प्रश्न पूछे जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया । वहीँ अपनी जबरदस्त गेंद पर हार्दिक को गिरने पर मजबूर कर दिया ।

12.5 ओवर में श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा ने हार्दिक को दांग कर दिया , जहाँ लेग स्टंप की दिशा में  यॉर्कर गेंद डालकर हार्दिक को अपने घुटनों पर आने को मजबूर कर दिया । हार्दिक पंड्या गेंद को पढ़ नहीं पाए वहीँ  शॉट खेलने के प्रयास में पिच पर गिरे । हालाकिं इसके बाद  15वें ओवर की पहली  गेंद पर हर्दिक  दिलशान मदुशंका की बॉल पर कुसल मेंडिस के हाथों 27 बॉल पर 29 रन बनकर आउट हुए ।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here