भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला सेंट किट्स के बैसेतेरे ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जहाँ भारतीय टीम ने पहले टी 20 मैच को जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली थी । वहीँ वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पुरान ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । जहाँ वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज़ ओबेड मैकॉय हावी रहे और भारतीय टीम ने 20 ओवर में 138 रन ही बना पाई । इस मैच में 3 प्लेयर अर्शदीप की नंबर 2 की जर्सी पहन कर उतरे जहाँ इसके पीछे की दिलचस्प कहानी आगे दी गई है । पहले बात कर ले भारतीय बल्लेबाज़ी की ।
भारत की शुरुआत निराशाजनक रही जहाँ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्म भारतीय पारी के पहले ही गेंद पर 0 पर गोल्डन डक का शिकार बने । जहाँ दूसरे टी 20 मैच में भारतीय टीम हड़बड़ी में आउट होte दिखाई दिए , भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने 31 गेंद में 31 रन बनाये , वहीँ जडेजा ने 27 पंत ने 24 रनों का योगदान दिया ।वेस्टइंडीज की ओर से ओबेड मैकॉय ने कहर बरपाते हुए 6 सफलता अर्जित की । वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर के नाम 2 विकेट रहे । जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 15 डॉट गेंद डाली और 17 रन देकर 6 विकेट हासिल किया ।
ताश के पत्तों की तरह बिखरी भारतीय पारी
भारतीय टीम का एक भी बल्लेबाज़ यादगार पारी इस मैच में नहीं खेलता दिखा । जहाँ मैच की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा के विकेट गिरने के बाद टीम में अफरा तफरी का माहौल रहा । जहाँ एक के बाद एक झटके भारतीय टीम को लगते गए । मैकॉय ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव को 11 रन पर चलता किया । वहीँ एक के बाद एक विकेट मैकॉय के नाम रहे ।
किट की देरी की वजह से 3 प्लेयर ने पहना अर्शदीप की जर्सी

गौरतलब है की सूर्यकुमार यादव , आवेश खान और खुद अर्शदीप ने नंबर 2 की जर्सी पेहेन के बल्लेबाज़ी की , जहाँ आपको बता दें की भारतीय किट्स के विलंभ की वजह से मैच को 2 घंटे के विलंभ से शुरू किया गया । जहाँ अर्शदीप के टीशर्ट को पेहेन के ही सूर्यकुमार , आवेश खान और खुद अर्शदीप सिंह जर्सी में देखे गए । हालाकिं वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में दीपक हुड्डा ने भी कुछ ऐसा ही किया था जहाँ उन्होंने प्रसिद्द कृष्ण की जर्सी पेहेन के मैदान पर दिखाई दिए थे ।
वीडियो
Surya Kumar dismissed for 11#IndianCricketTeam #IndvsWI #RohitSharma𓃵 pic.twitter.com/BKIhyXB09D
— SS cricinfo (@SSscricinfo) August 1, 2022







