भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 से अजय बढ़त बना कर पहले ही श्रृंखला पर कब्ज़ा जमा लिया है अब भारतीय टीम का अगला निशाना वेस्टइंडीज की टीम को उन्हें के घर क्लीन स्वीप करने की होगी । आज 27 जुलाई को सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जायेगा । जहाँ अंतिम चरण में अब खिलाड़ियों का मैन ऑफ द सीरीज के लिए भी संघर्ष तेज हो गया है. आगे बात करेगें टॉप-7 गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ों का जिन्होंने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है ।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 2 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिन्हें जीतकर भारतीय टीम 2-0 से बढ़त बनाए हुए है. आगे बात करते हैं IND vs WI वनडे, मैन ऑफ द सीरीज की दौड़ में शामिल टॉप 7 धुरंधर बल्लेबाजों के आंकड़ो पर
INDvsWI: सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज़

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की सीरीज में 2 मैच के बाद सर्वाधिक रन बनाकर वेस्टइंडीज के होप टॉप पर हैं जिन्हें भारतीय टीम के शानदार प्लेयर श्रेयस टक्कर देते नज़र आ रहे हैं । वहीँ ये दोनों प्लेयर मैन ऑफ़ द सीरीज के बड़े दावेदारों में से एक हैं ।
श्रेयस ने 2 मैच में 117 रन 58.50 के औसत से बनाये हैं जहाँ उनका सर्वाधिक स्कोर 63 रन का रहा है । वहीँ होप ने 2 मैच में 122 रन 61.0 के औसत से बनाये हैं जहाँ उनका सर्वाधिक स्कोर 115 रन का रहा है । तीसरे पायदान पर मायर्स 2 मैच में 114 रन के साथ हैं । जहाँ श्रेयस और होप में कड़ी टक्कर मैन ऑफ़ द सीरीज के दावेदारी को लेकर देखी जा रही है । चौथे स्थान पर धवन 110 रन के साथ हैं ।
| प्लेयर | मैच | रन | |
| 1 | होप | 2 | 122 |
| 2 | श्रेयस | 2 | 117 |
| 3 | मायर्स | 2 | 114 |
| 4 | धवन | 2 | 110 |
| 5 | शुभमन | 2 | 107 |
| 6 | पूरन | 2 | 99 |
| 7 | अक्षर पटेल | 2 | 85 |
INDvsWI: सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़

भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल 5 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज के सबसे बड़े दावेदार बने हुए हैं. इस दौरान उन्होंने 21.60 की औसत से गेंदबाजी की है । अब तक 2 मैच में शार्दुल ने इस सीरीज में सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किये हैं. दूसरे स्थान पर जोसफ हैं जिन्होंने 4 विकेट 26.7 की औसत से लिए हैं । तीसरे स्थान पर चहल 2 मैच में 3 विकेट के साथ हैं । वहीँ देखना दिलचस्प होगा की आखिरी मुकाबले में कितना उलटफेर इन रिकॉर्ड पर होता है ।
| प्लेयर | मैच | विकेट | |
| 1 | शार्दुल | 2 | 5 |
| 2 | जोसफ | 2 | 4 |
| 3 | चहल | 2 | 3 |
| 4 | मोती | 2 | 2 |
| 5 | मायर्स | 2 | 2 |
| 6 | मोहम्मद सिराज | 2 | 2 |
| 7 | शेफर्ड | 2 | 2 |







