ICC Test Ranking: पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा, लगाई छलांग, बाबर आजम ने रचा इतिहास, टॉप-10 में रोहित बरक़रार

0
120
views
ICC Test Ranking: Pakistan's Shaheen Afridi beat Jasprit Bumrah, jumped, Babar Azam created history, Rohit retained in top-10
PC: ESPN/ICC

आईसीसी ताजा रैंकिंग में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जहां पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने जसप्रीत बुमराह को टेस्ट रैंकिंग की गेंदबाजी श्रेणी में पछाड़ दिया है। वही बल्लेबाजी श्रेणी में बाबर आजम ने अपने करियर का बेस्ट रेटिंग अंक हासिल कर तहलका मचा दिया है। वहीं विराट और रोहित के रैंकिंग में भी गिरावट दर्ज की गई है। खबरें आगे विस्तार से ।



शाहीन अफरीदी ने बुमराह को पछाड़ा

टेस्ट रैंकिंग पर नजर डालें  तो ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 891 रेटिंग अंक के साथ पहले पायदान पर हैं। दूसरे पायदान पर भारत के रविचंद्रन अश्विन 842 रेटिंग अंक के साथ है। तीसरे पायदान पर अब पाकिस्तान के  शाहीन अफरीदी 836 रेटिंग अंक के साथ पहुंच गए हैं।

ICC Test Ranking: Pakistan's Shaheen Afridi beat Jasprit Bumrah, jumped, Babar Azam created history, Rohit retained in top-10
PC: ESPN

जसप्रीत बुमराह तीसरे पायदान से अब चौथे पायदान पर 828 के साथ फिसलकर आ गए हैं ।पांचवा स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के रबाडा  818 रेटिंग अंक के साथ हैं। छठे स्थान पर एंडरसन 811 रेटिंग अंक के साथ हैं। सातवें स्थान पर  पायदान पर जेमेसन हैं।  आठवें स्थान और रोच , नवें स्थान पर वैगनर और दसवें स्थान पर  संयुक्त रूप से स्टार्क और बोल्ट 739 रेटिंग अंक के साथ मौजूद है।

श्रीलंका दौरे का हुआ शाहीन अफरीदी को लाभ



गाले में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में शाहीन अफरीदी ने चार विकेट हासिल किया था वहीं इसका फायदा अब टेस्ट रेंकिंग में साफ देखने मिला है । जहां अब एक पायदान की छलांग लगाकर शाहीन तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

बाबर आजम कैरियर बेस्ट रेटिंग अंक को किया प्राप्त

ICC Test Ranking: Pakistan's Shaheen Afridi beat Jasprit Bumrah, jumped, Babar Azam created history, Rohit retained in top-10
PC: ESPN

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग बल्लेबाजी की बात किंजए तो बाबर आजम एक पायदान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जहां बाबर आजम का रेटिंग अंक 874 हो गया है। वहीं आईसीसी बल्लेबाजी रेटिंग अंक में जो रूट 923 रेटिंग अंक के साथ टॉप पर हैं। दूसरे पायदान पर मार्नस 885 रेटिंग अंक के साथ है। वहीं तीसरे पायदान पर पाकिस्तान के बाबर आजम 874 रेटिंग अंक के साथ आ गए हैं।



चौथे स्थान पर स्टीव स्मिथ एक पायदान फिसलकर 848 रेटिंग अंक के साथ आ गए हैं। पांचवें स्थान पर ऋषभ पंत 801 रेटिंग अंक के साथ हैं। छठे पायदान पर न्यूजीलैंड के विलियमसन 786 रेटिंग अंक के साथ हैं।  सातवें सातवें पायदान पर उस्मान ख्वाजा 766 के साथ हैं।  आठवें पायदान पर करूणारत्ने आठवें स्थान पर रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से आ गए हैं वह दसवें पायदान पर जॉनी बेयरस्टो 742 रेटिंग अंक के साथ हैं।

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here