IND vs WI: वेस्टिडनीज ने पहले टेस्ट के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, इस प्लेयर की वापसी 730  दिनों बाद, देखें टीम

0
346
views
IND vs WI: West Indies announced playing XI for the first test, this player returns after 730 days, see team

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाली है। जिसके लिए टीम इंडिया पहले ही कैरेबियन के सरजमीं पर आ पहुंची है। जहां भारतीय टीम अभ्यास मैच में मुख्य मैच से पहले पसीना बहती नजर आ रही है। वहीं भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेली जाएगी जहां दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन त्रिनिडाड में 20 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा वह इसके बाद टीम इंडिया तीन मैचों की दोपहर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला वेस्टइंडीज से खेलती नजर आएगी इसके ठीक बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज वेस्टइंडीज खेलेगी।

वेस्टइंडीज ने किया पहले टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान

ब्रेथवेट टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं कई नए चेहरों को भी जगह टीम में दी गई है। आपको बता दें की इस साल होने वाले विश्व कप 2023 के क्वालीफायर मैच से ही वेस्टइंडीज की टीम का पत्ता कट चुका है। वहीं 48 साल बाद वंडे इतिहास में ऐसा मंजर दिखाई दिया जब वेस्टइंडीज की टीम मुकाबले का हिस्सा नहीं होगी। वहीं टेस्ट सीरीज में भी वेस्टइंडीज की टीम दवाब में दिखाई देगी।

730 दिनों बाद रहकीम कॉर्नवाल की वापसी

IND vs WI: West Indies announced playing XI for the first test, this player returns after 730 days, see team
PC: ESPN

गौरतलब है की रहकीम कॉर्नवाल की 730 दिनों बाद टीम में वापसी हो रही है।जहां आखिरी टेस्ट मैच रहकीम कॉर्नवाल ने श्रीलंका के खिलाफ गाले के मैदान पर साल 2021 में खेला था। रहकीम कॉर्नवाल ने टेस्ट कैरियर में कुल 34 विकेट चटकाए हैं। देखना दिलचस्प होगा की भारत के स्टार प्लेयर के सामने वेस्टइंडीज का प्रदर्शन कैसा रहता है। इनके साथ स्पिनर की भूमिका में  वारिकन होंगे।

दो अनकैप्ड प्लेयर को मिला मौका

वेस्टइंडीज ने क्रिक मैकेंजी और एलिक अथानाजे को टीम में पहले टेस्ट मैच में जगह दी है। जहां दोनों ही अनकेप्ड प्लेयर हैं । आपको बता दें की ये दो प्लेयर आपको सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम:



क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, टैगेनारिन चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर। केमर रोच, जोमेल वारिकन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here