भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 12 जुलाई को डोमिनिका के मैदान पर खेला जाएगा। जहां पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया बारबाडोस से डोमिनिका के लिए रवाना हो चुकी हैं । जहां विराट कोहली और ईशान किशन मस्ती के मूड में नजर आए। वहीं जडेजा और रोहित शर्मा के साथ द्रविड़ भी नज़र आए। सारे प्लेयर बेहद खुश और जोश से भरे हुए दिखाई दिए। रहाणे और जयसवाल भी एक साथ दिखाई दिए। वहीं इन सभी के बीच वेस्टिडनीज ने पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।
टीम इंडिया डोमिनिका के लिए रवाना
भारती टीम दो टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज आ चुकी है। वहीं पहला टेस्ट मैच डोमिनिका में आयोजित किया जायेगा। जहां 12 जुलाई से 16 जुलाई तक यह मुकाबला खेला जाएगा जिसके लिए भारतीय टीम कोच राहुल द्रविड़ के साथ डोमिनका के लिए रवाना हो चुकी है। नए जर्सी में टीम इंडिया बेहद स्टाइलिश नजर आ रही है।
पहले टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम 20 जुलाई से 24 जुलाई तक दूसरा टेस्ट मैच त्रिनिदाद में खेलेगी। जहां यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 7.30 पर शुरू होगा। देखना दिस्लचाप होगा की भारतीय टीम में से किस प्लेयर को पहले टेस्ट मैच में जगह मिलेगी।

वहीं दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन किया जहां जयसवाल ने शानदार 54 रन बनाए तो अक्षर पटेल ने भी 34 रन की पारी खेली रोहित शर्मा भी अच्छे लय में दिखाई दिए।
पहले टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज टीम-
क्रैग ब्रेथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, टेगेनारिन चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर, केमार रोच, जोमेल वारिकन
वेस्टइंडीज के विरुद्ध भारत की टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल,







