IND vs WI: शाई होप ने छक्का लगाकर 100वें मैच में पूरा किया शतक, कहा ” मुझे ये करने में मजा आता है”

0
95
views
IND vs WI: Shai Hope hits a six and completes a century in the 100th match, says
PC: Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही तीन मैचों की शृंखला के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम के सामने  जीत के लिए 312 रन का बड़ा लक्ष्य रख दिया है ।  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की  टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए।



जहाँ सलामी बल्लेबाज़ होप ने अपने करियर के 100वां वनडे मुकाबले में शानदार 115 रनों की पारी खेली। वहीँ वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने आतिशी 74 रन बनाकर मैच में वेस्टइंडीज की पोजीशन स्ट्रांग कर दी । भारत की ओर से शार्दूल ठाकुर  सबसे  सफल गेंदबाज़ रहे जहाँ उन्होंने तीन विकेट हासिल किये ।

दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल को  1-1 सफलता हाथ लगी ।आवेश खान पूरी तरह से असफल दिखे जहाँ पहले से ही वेस्टइंडीज के प्लेयर ने उन्हें टारगेट कर उनके 6 ओवर में 54 रन दे दिया ।

IND vs WI: Shai Hope hits a six and completes a century in the 100th match, says "I enjoy doing this"
PC: Westindies/Twitter

होप ने रचा इतिहास



शाई होप अपने 100वें वनडे मैच को यादगार बनाते हुए 125 गेंद पर अपना 13 वां शतक जड़ा वहीँ यह उनका घरेलू मैदान पर दूसरा शतक रहा । वहीँ अपने 100 वें वनडे मैच में  शतक जड़ने वाले चौथे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ और ओवर आल विश्व के 10वें बल्लेबाज बने हैं। वेस्टइंडीज़ के गॉर्डन ग्रीनीज, क्रिस गेल,  रामनरेश सरवन ने यह कारनामा अपने नाम किया है ।

पोस्ट मैच होप ने शतक बनाने के बाद कहा

IND vs WI: Shai Hope hits a six and completes a century in the 100th match, says "I enjoy doing this"
PC: Westindies/Twitter

” बतौर प्लेयर हर प्लेयर की तरह मेरा भी सपना वेस्टइंडीज के लिए खेलना था, और आज का दिन मेरे जीवन के अहम और खास रहा जहाँ मैंने 100 वें वनडे मैच में अपना शतक लगाने में कामयाब रहा । छक्का लगाकर मैंने शतक पूरा किया और यह  क्षण मेरे लिए काफी भावुक था, बतौर वेस्टइंडीज प्लेयर यह मेरा घरेलू मैदान पर दूसरा शतक था और दूसरा शतक मेरे 100 वें वनडे मुकाबले में आया यह खास है ।

“विकेट दोहरा बर्ताव कर रहा था और मुझे टिक कर खेलना था मुझे अच्छी शुरुआत मिल गई थी और मुझे पारी को लम्बा करना था और मुझे ख़ुशी है की मैं यह कर पाया ।”



वीडियो 

भारत- शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और आवेश खान।

वेस्टइंडीज- शाई होप (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, शामराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वाल्श, अल्जारी जोसेफ, जेडेन सिल्स।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here