भारत और मेजबान देश वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा अहम् मुकाबला त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । जहाँ शाई होप के शतक और निकोलस पूरन की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 311 रन बनाए हैं। इस मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 312 रन चाहिए ।
होप और काइल मेयर्स के बीच पहले विकेट के लिये 65 रन की शानदार हुई । वहीँ होप और शामराह ब्रुक्स ने दूसरे विकेट के लिये 72 गेंद पर 62 रन की साझेदारी निभायी। वहीँ चौथे विकेट के लिये होप और पूरन के बीच 127 गेंद में 117 रन की शानदार शतकीय साझेदारी निभायी।
अंत में होप और शेफर्ड ने 14 गेंद पर 20 रन की साझेदारी निभाई ।भारत की ओर से शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया।
श्रेयस ने लिया पॉवेल का शानदार कैच
47 वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रेयस ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर मिड विकेट की दिशा में पॉवेल क शानदार विकेट कैच लगाकर पॉवेल को 13 रन पर आउट किया । जहाँ आउट करने के बाद श्रेयस ने दर्शकों को देखकर चुप होने का इशारा दिया । वहीँ पिछले वनडे मैच में वे कैच लेने के बाद अपने डांस मूव दिखाए नज़र आये थे । इसकी पीछे की बड़ी वजह से बात की जाये तो श्रेयस और दर्शकों के बीच 36 का आंकड़ा है .

आपको बता दें की श्रेयस अक्सर बाउंड्री की दिशा में फील्डिंग करते हैं जहाँ बाउंड्री के पीछे दर्शक उन्हें स्लेज करते हैं जिसकी विवेचना उन्होंने अपने पिछले इंटरव्यू में भी किया था , जहाँ पिछले से उन्हें “ड्राप कैच” जैसे तीखे शब्दों को झेलना पड़ा था यही खास वजह थी की जब श्रेयस ने पॉवेल का शानदार कैच पकड़ा तो उन्होंने मुँह पर ऊँगली रखकर चुप होने का इशारा दर्शकों से किया ।
वीडियो
Right in the hands of @ShreyasIyer15, @Ravipowell26 dismissed by @imShard.
Watch the India tour of West Indies LIVE, only on #FanCode👉 https://t.co/RCdQk1l7GU@BCCI @windiescricket#WIvIND #INDvsWIonFanCode #INDvsWI pic.twitter.com/xzLkCiez1J
— FanCode (@FanCode) July 24, 2022






