भारत और वेस्टइंडीज के बीच द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। जहां वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज साई होप ने शानदार खेलका प्रदर्शन किया और छक्के के साथ शतक पूरा कर अपने 100 वे मैच में शतक जड़ अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड बना दिया । होप ने 125 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया।
100 वें वंडे मैच में शतक जड़ने वाले टॉप 10 की लिस्ट

अपने 100 वें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शतक जड़ने वाले टॉप 10 की सूची में होप विश्व के 10 वें प्लेयर बने । वहीं इससे पहले यह कारनामा वेस्टइंडीज की ओर से केवल 3 प्लेयर ने किया था। वेस्टइंडीज की ओर से ग्रीनिज ने साल 1988 में अपने 100 वें वंडे में नाबाद 102 रन की पारी खेली थी।

वहीं क्रिस गेल ने साल 2004 में लॉर्ड्स के मैदान पर अपने 100 वें मैच में 132 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं सरवन तीसरे प्लेयर थे वेस्टइंडीज की ओर से जिन्होंने ये कारनामा किया था, जहां उन्होंने साल 2006 में नाबाद 115 रन की पारी खेली थी। वहीं अब साल 2022 में शाई होप ने भारत के खिलाफ ये कारनामा किया।
होप की शतकीय पारी
होप ने 125 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से शानदार शतकीय पारी खेल अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर लिया है । जहाँ वह अपने 100 वें वनडे मैच में शतक जड़ने वाले चौथे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ बन चुके हैं ।
सौवें वनडे मैच के लिए दी गई स्पेशल जर्सी दी गई
वेस्टइंडीज के मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने होप को एक विशेष शर्ट भेंट की जिसपर 100 नंबर अंकित था।
A special day for the #MenInMaroon modern 50 overs titan⭐️@shaidhope as he celebrates his 100th One-day international 🔥🎊
Fellow 🇧🇧 countryman, Windies legend & current West Indies lead selector Desmond Haynes presents him with a special commemorative shirt #MaroonMagic pic.twitter.com/jjknUeauEg
— Windies Cricket (@windiescricket) July 24, 2022
भारत- शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और आवेश खान।
वेस्टइंडीज- शाई होप (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, शामराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वाल्श, अल्जारी जोसेफ, जेडेन सिल्स।







