
भारत और वेस्टइंडीज के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच का आगाज 6 फरवरी से भारत के नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद से होने जा रहा है । दोनों टीमों का आगमन पहले ही हो चूका है । वही टूर्नामेंट के पहले मैच में निजी कार्य की वजह से लोकेश राहुल टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे ।वहीं दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए वह टीम इंडिया की ओर से उपलब्ध हो जाएंगे। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का सनसनीखेज बयान आया है जहाँ लोकेश राहुल को मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने की सलाह दिया।
अजीत आगरकर ने कहा लोकेश को करनी चाहिए मध्यम क्रम में बल्लेबाजी
स्टार स्पोर्ट से बात करते हुए भारत के पूर्व गेंदबाज अजित अगरकर ने 2023 वर्ल्ड कप को देखते हुए लोकेश राहुल को मध्यम क्रम में बल्लेबाजी करने के सलाह दिया है । जहां उनका मानना है कि मध्यकर्म में भी आक्रामक बल्लेबाज को टीम में होना जरूरी है जो कि रन रेट को तेज कर सके। वही लोकेश राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार खेल का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों से टॉप क्लास का रहा है । जहाँ उनका टॉप फॉर्म भारतीय टीम के मध्यक्रम को और मजबूती दे सकता है।
मध्यक्रम के लिए आतिशी बल्लेबाज जरूरी
अजीत आगरकर के अनुसार भारतीय टीम नंबर चार बल्लेबाज को लेकर पिछले कुछ सालों से और स्थिर बनी हुई है नंबर 4 पर भी अलग-अलग खिलाड़ियों को टीम इंडिया पहले ट्राई कर चुकी है। वहीं मध्यक्रम में कोई ऐसा बल्लेबाज आना चाहिए जो कि भारतीय को तेजी दे पाए। वही अगले साल भारत में वर्ल्ड कप होना है इसको देखते हुए टीम इंडिया को अभी से तैयारी शुरू करनी होगी।
रोहित शर्मा करेंगे अगुवाई
अगरकर के अनुसार रोहित शर्मा की कप्तानी में कई नए चेहरों को हम वर्ल्ड कप में देखेंगे। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि सलामी बल्लेबाज, मध्यक्रम के बल्लेबाज एवं लोअर मिडल ऑर्डर में बल्लेबाज को किस तरीके से प्रयोग किया जा सके। चौथे ,पांचवें और छठे पोजीशन के लिए उन चुनिंदा प्लेयर को सिलेक्ट करने की दरकार होगी जो की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर के रन रेट को ऊपर ला सकते।
ऐसे में आपके अनुसार लोकेश राहुल को कौन से नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए दे अपनी राय।






