
आज भारत के तेज गेंदबाज और स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार का जन्मदिन है। जहां आज भुवनेश्वर ने अपने 32 साल पूरे कर लिए हैं। जहां आज हम भुवनेश्वर कुमार के करियर के ग्राफ पर नजर डालेंगे वहीं आपको उनके आंकड़ों और उन रिकॉर्ड से भी अवगत करेंगे जिसे शायद ही आपको पता होगी।
भुवनेश्वर कुमार का वनडे करियर
🔹 257 wickets in 197 matches
🔹 Six five-wicket hauls
🔹 2013 Champions Trophy winnerWishing Bhuvneshwar Kumar a happy birthday 🎂 pic.twitter.com/Oy6VmpJWBQ
— ICC (@ICC) February 5, 2022
स्विंगिंग भुवनेश्वर कुमार ने अपने वनडे करियर का शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ एम ए चिदंबरम स्टेडियम में 10 दिसंबर 2012 को किया था। गेंदबाजी की बात की जाए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भुवनेश्वर कुमार ने कुल 121 मैचों में 141 विकेट अपने नाम किए हैं। जहाँ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर पांच विकेट रहा है। वही उनके औसत की बात की जाए तो उन्होंने 35.1 की औसत से गेंदबाजी की है ,वहीं उनका इकोनॉमी रेट 5.08 का रहा है।
भुवनेश्वर कुमार टेस्ट क्रिकेट
भुवनेश्वर कुमार ने टेस्ट कैरियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एम ए चिदंबरम स्टेडियम में साल 2013 में किया था। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 21 मैचों में 63 विकेट 2.95 के इकोनॉमी से किया है। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 82 रन देकर 6 विकेट लेने का रहा है।
भुवनेश्वर कुमार टी 20 करियर
भुवनेश्वर कुमार ने कुल 55 टी 20 इंटरनेशनल मैच में 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जहां उनका इकोनॉमी रेट 6.95 का रहा है। वहीं तीनों फॉर्मेट में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया है। जहां स्विंग किंग के नाम से भुवनेश्वर कुमार ने काफी ख्याति अर्जित की।
भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड
1)बतौर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भारत के एकमात्र तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट एक मैच में हासिल किया उन्होंने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच t20 इंटरनेशनल मैच तथा टेस्ट क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में 5 झटका है
2)भुवनेश्वर कुमार भारत की ओर से एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट तथा t20 इंटरनेशनल क्रिकेट तीनों फॉर्मेट में मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए।
3)भुवनेश्वर कुमार भारत की ओर से एकमात्र गेंदबाजों की कंसेक्युटिव दो आईपीएल सीजन में पर्पल कैप हासिल किए हैं।
4)भुवनेश्वर कुमार भारत के एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने सचिन तेंदुलकर को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शून्य पर आउट किया था।






