Final: IND Legends vs SL Legends: इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लेजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज t20 2022 का फाइनल मुकाबला रायपुर के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां इंडिया लेजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया लीजेंड्स की टीम ने श्रीलंका लेजेंड्स के सामने जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य रखा है।
पहले ही ओवर में सचिन तेंदुलकर शून्य पर आउट

श्रीलंका की ओर से पहला ओवर करने आए कुलशेखरा ने जबरदस्त गेंदबाजी की। जहां उनकी पहले ही ओवर में नमन ओझा का रन आउट होने से बचे लेकिन पहले ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपनी इनस्विंग से चकमा देते हुए क्लीन बोल्ड किया। वहीं पारी के तीसरे ओवर में 4 रन पर खेल रहे सुरेश रैना को मिड ऑफ पर कैच आउट करवा कर कुलशेखरा आने इंडिया लीजेंड्स की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।
पावर प्ले में भारत ने बनाए 51 रन

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सुरेश रैना के आउट होने के साथ ही पिंच हिटर बल्लेबाज विनय कुमार को मैदान पर भेजा ।जहां विनय कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 21 गेंद का सामना करते हुए 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए वहीं नमन ओझा ने उनका बखूबी साथ दिया।
नमन ओझा की आतिशी पारी तो विंटेज युवराज का जलवा

पिछले मैच में भी जहां नमन ओझा ने 90 रनों की आतिशी पारी खेली थी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वही फाइनल मुकाबले में भी उनका शानदार फॉर्म बरकरार रहा जहां नमन ओझा ने ,71 गेंद का सामना करते हुए 15 चौके और 2 छक्के की मदद से108 नाबाद रन बनाए। वहीं युवराज सिंह ने 13 गेंद का सामना करते हुए 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाए।
आखिरी 60 गेंद में इंडिया लीजेंड्स ने ठोके 102 रन
गौरतलब है आखिरी 3 ओवर में श्रीलंका ने वापसी की और भारत को 200 रन के पार नहीं जाने दिया लेकिन आखिरी 60 गेंद में इंडिया की तरफ से कुल 102 रन बनाए गए जिसमें नमन ओझा ने जबरदस्त पारी खेली।
नमन ने तोड़ा दिलशान का रिकॉर्ड

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में नमन ओझा ने 71 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 108 रनों की पारी खेली जहां उन्होंने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वहीं उन्होंने तिलकरत्ने दिलशान के 107 रनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।







