IND vs SL 2nd Test: शतक से चूके अय्यर, पंत ने टेस्ट को बनाया टी-20, भारत 252 पर सिमटा, देखें स्कोरकार्ड

0
105
views
IND vs SL 2nd Test: Iyer missed the century, Pant made the Test T20, India were reduced to 252, see the scorecard
PC: BCCI/Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहले टेस्ट में भारत ने पहले श्रीलंका को हराकर 1-0 सीरीज में बढ़त बना लिया है। आज से (12 मार्च) दूसरा टेस्ट, यानि कि पिंक बॉल टेस्ट खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 252/10 रन बनाए। श्रीलंका की टीम भारत को 252 रनों पर रोकने में कामयाब हुई।

भारत की बल्लेबाजी

भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दोनों ओपनर रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने क्रमशः 15 और 4 रन बनाए। रोहित शर्मा ने अपनी 15 रनों की छोटी सी पारी में एक गगनचुंबी छक्का भी जड़ दिया। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हनुमा विहारी ने 31 रनों का योगदान दिया। जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए केवल 23 रन ही बना सके और पवेलियन लौटे। माना जा रहा था कि कप्तान कोहली डे नाइट टेस्ट में शानदार शतक जड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जड़ेजा 4 और अश्विन 13 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 9, शमी 5 और जसप्रीत बुमराह नाबाद 0 पर लौटे।

श्रेयस अय्यर शतक से चूके

श्रेयस अय्यर ने 98 गेंदों में 92 रन बनाए और मात्र 8 रनों से अपने शतक से दूर रह गए। श्रेयस अय्यर ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 4 छक्के जड़े।

रिषभ पंत ने टेस्ट को बनाया टी-20

पिंक बॉल टेस्ट में ऋषभ पंत टेस्ट में टी-20 के अंदाज में खेलते हुए तूफानी पारी खेली। ऋषभ पंत ने 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 39 रन बनाए। अपनी इस तूफानी पारी में रिषभ पंत ने 7 चौके जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा।

श्रीलंका की गेंदबाजी

श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लसिथ एम्बुलडेनिया और प्रवीन जयविक्रमा ने भारत के 3-3 विकेट झटके। जबकि धनंजय डी सिल्वा ने 2 विकेट चटकाए। वहीं सुरंगा लकमाल को मात्र 1 विकेट मिला।

दूसरे टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।

दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की प्लेइंग 11

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमन्ने, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धननंजय डी सिल्वा, निरोशान डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, प्रवीन जयविक्रमा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here