भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में डे नाइट टेस्ट क्रिकेट का आगाज हो चुका है । भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम पहली पारी में महज 252 रनों पर सिमटी लेकिन भारत के आतिशी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के दर्शकों का दिल जमा कर रख दिया जहां एक और भारतीय विकेट नियमित अंतराल पर गिर रहे थे वही ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर का बल्ला ताबड़तोड़ बोल रहा था। हर ओर से चौके और छक्कों की बरसात होनी शुरू हो गई जहां ऋषभ पंत पहले ही मूड बना कर आए थे कि वह टेस्ट में नहीं बल्कि टी-20 मुकाबले में खेल रहे हैं।
श्रेयस ने 92 रन की पारी खेल तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड
Top4 से नीचे बल्लेबाजी करते हुए पहली 6 पारियों में भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन
369: करुण नायर
341: सुरेश रैना
333: रोहित शर्मा
321: श्रेयस अय्यर*
309: वीरेंद्र सहवाग
भारत की बल्लेबाजी
भारत की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही ।जहां मयंक अग्रवाल 4 रन पर रन आउट हो गए। वहीं 29 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिरा। आलम यह रहा कि 126 रन के स्कोर पर भारतीय टीम के 5 टॉप ऑर्डर विकेट गिर चुके थे। कोहली ने 48 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके की मदद से 23 रन बनाए।
India are bowled out for 252☝️
It’s been a fine bowling effort from Sri Lanka, led by Lasith Embuldeniya (3/94) and Praveen Jayawickrama (3/81). Shreyas Iyer starred for the home side with his innings of 92.
Scorecard 📝: https://t.co/YXjgkrtKTZ#INDvSL pic.twitter.com/l5o44fzSqM
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) March 12, 2022
वहीं हनुमा विहारी ने 31 रन की पारी खेली ।वहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जहाँ उन्होंने 7 चौके की मदद से महज 26 गेंदों पर 39 रन बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया, हालांकि उन्होंने तेज पर इसलिए भी खेली क्योंकि भारत का स्कोर कम था और मेहमान टीम मेजबान टीम पर भारी पड़ रहे थे इसके बाद उतरे श्रेयस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 98 गेंदों का सामना करते हुए 92 रन बनाए ।
पिछले मैच के हीरो रहे जडेजा सस्ते में सिमटे
पिछले मैच के हीरो रहे रविद्र जडेजा ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 4 रन बनाए। वहीं अश्विन ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 13 रन की पारी खेली। दूसरे टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे अक्षय पटेल ने 7 गेंदों का सामना करते हुए 1 गगनचुंबी छक्के लगाकर 9 रन बनाए।
श्रीलंका की गेंदबाजी
श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लसिथ एम्बुलडेनिया और प्रवीन जयविक्रमा ने भारत के 3-3 विकेट चटकाए । वहीँ धनंजय डी सिल्वा ने 2 विकेट चटकाए। वहीं सुरंगा लकमाल को मात्र 1 सफलता हाथ लगी ।
दूसरे टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।






