IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा बनायेगें केवल 13 रन! आंकड़े दे रहे हैं गवाही, देखें 

0
710
views
IND vs PAK: Rohit Sharma will score only 13 runs against Pakistan! Statistics are testifying, see
PC: TWITTER

भारत के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के पहले मैच में जैसा प्रदर्शन करते हैं उसका असर मैच के जीत और हार पर पड़ने वाला है। हालांकि नेपाल के खिलाफ रोहित शर्माने वंडे में अपना 49 वा अर्धशतक ठोकर फॉर्म में आने का बिगुल बजा दिया है।

लेकिन एक ऐसा भी आंकड़ा है जो रोहित शर्मा के तरफ जाता नहीं दिखाई दे रहा है। जहां आंकलन ठीक करे तो आंकड़े के अनुसार रोहित पाकिस्तान में खिलाफ 10 सितंबर को केवल 13 रन की बनाते नजर आने वाले हैं। ऐसा क्यों कहा जा रह है उसकी चर्चा आगे।

रोहित शर्मा का एशिया कप 2023 में प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने एशिया कप 2023 में पकिस्तान के खिलाफ 22 गेंद में 11 रन की पारी खेली थी। वही नेपाल के खिलाफ रोहित के बल्ले से 59 गेंद में नाबाद 74 रन की पारी निकली थी। जहां अब सुपर 4 के अपने पहले मुकाबले में रोहित को खुद से जादा की उम्मीद होगी।

300 वां इंटरनेशनल मुकाबला बतौर ओपनर खेलेंगे रोहित

आपको बता दें की पाकिस्तान के खिलाफ यह रोहित शर्मा का 300 मैच होगा जब वह सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आयेंगे। जहां पुराने आंकड़ों पर गौर की जाए तो रोहित ने अपने 100 वें इंटरनेशनल मैच में बतौर सलामी बल्लेबाज 11 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ मार पाए थे।

वहीं अगर 200 वां इंटरनेशनल मैच बतौर सलामी बल्लेबाज की बात की जाए तो उन्होंने 12 रन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। लिहाजा एक रन की बढ़ोतरी केवल होती दिखाई से रही है अगर इसी गति को देखें तो 13 रन उनके बल्ले से उनके 300 वें इंटरनेशनल मैच में बनायेगे। हालाकि फैंस चाहेंगे की रोहित शर्मा शतक बनाकर फॉर्म में वापसी करें। देखना दिलचस्प होगा की रोहित शर्मा शाहीन , नसीम और रऊफ के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं।

वही पिछले मैच में रोहित शर्मा को शाहीन अफरीदी ने बोल्ड कर दिया था जहां भारतीय टीम डिफेंसिव दिखाई दी वहीं भारत को अपनी वास्तविक गेम खेलनी होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here