दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (South Africa vs Australia, 2nd ODI )के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ।वही पहले बल्लेबाज़ी करने उतरे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 392 रन बनाएं. जहाँ जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम को 50 ओवर में 393 रनों की दरकार है . वहीँ इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने 30 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली जहां उन्होंने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 6000 रन पूरा कर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है आगे खबर विस्तार से।
मैच का लेखा-जोखा
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो पक्षी एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर खड़ा है ।जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 392 रन बनाएं . ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने 106 रन बनाए ,वहीं लबुशेन के बल्ले से 124 रन की तूफानी पारी निकाली, वहीं हेड ने 64 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से तबरेज़ शम्सी ने 10 ओवर में 61 रन देखकर कर सफलता है अर्जित की ,वही रबाडा को दो विकेट हासिल हुए।
धोनी का टूटा रिकॉर्ड
जीत के लिए 393 रनों का पीछा करने उतरे दक्षिण अफ्रीका के सलामी जोड़ी डी कॉक और टेंबा बावुमा के बीच 81 रन की साझेदारी हुई। जहां डी कॉक ने 30 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली।क्विंटन डी कॉक एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 से अधिक रन बनाने वाले 7वें दक्षिण अफ्रीकी बने। धोनी ने 6000 रन बनाने के लिए 166 परियां ली थी वहीँ डि कॉक ने 141 परियों में यह कारनामा कर दिया ।
WK द्वारा सबसे तेज 6000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी
141 पारी – डी कॉक*
166 पारी – धोनी
172 पारी – गिलक्रिस्ट
175 पारी – संगकारा
199 पारी – मुश्फिकुर







