Ind vs Pak, Asia Cup 2022 (Man of the Match)307 दिनों की लंबे इंतेजार के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हाई प्रेशर का मैच खेला गया जहां दर्शकों की भीड़ ने इस मैच की गवाही दी। एशिया कप 2022 के दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकट से रौंदकर वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला पूरा किया। इस रोमांच से भरे मैच में विराट के आउट होने के बाद भारत की जीत प्रतिशत की संभावना 46 हो गई थी लेकिन संकटमोचक हार्दिक (hardik )और जडेजा (Jadeja)की जोड़ी ने अपने पराक्रम से मैच को भारत के नाम कर दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानकी टीम ने मोहम्मद रिजवान के 42 गेंद पर 43 रन और इफ्तिकार अहमद के 28 और अंत में आए धानी के 6 गेंद पर 16 रन की जबरदस्त योगदान देने के बाद टीम 147 रन तक पहुंची। जिसके जवाब में भारतीय टीम के हार्दिक पंडाया के 17 गेंद पर 33 रन की अद्भुत पारी और जडेजा की 2 छक्के और 2 छक्के की बदौलत 35 रन की आतिशी पारी की बदौलत भारत ने इस लक्ष्य को 2 गेंद रहते प्राप्त कर लिया। जहां हार्दिक ने छक्के के साथ मैच को भारत के नाम कर दिया।
गेंदबाजी में भी हार्दिक और भुवनेश्वर ने दिखाया जलवा

भारत की ओर से हार्दिक पांडे ने तीन और भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट चटकाएं।हार्दिक पांड्या ने इफ्तिकार अहमद , खुशदल और रिजवान को चलता किया और मौके पर भारतीय टीम को ब्रेक दिलवाया। वहीं उन्होंने 15 वें ओवर में रिजवान और खुशदील को आउट कर भारत की ओर मैच मोड़ने में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा अर्शदीप को 2 और आवेश खान को 1 सफलता मिली। जहां सभी 10 विकेट भारत के तेज गेंदबाजों के नाम रहें।
बल्ले से हार्दिक ने की दुबई में रनों की बारिश
हार्दिक पाण्डया जिस जबरदस्त फॉर्म में गुजर रहें हैं उसकी कल्पना भी पाकिस्तान के प्लेयर ने नहीं की होगी जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली के आउट होने के बाद पाकिस्तानी खेमें में जो खुशी की लहर थी। उस लहर को अपनी बल्ले की ताकत से हार्दिक और जडेजा की जोड़ी ने हवा में गुमा दिया।

जहां हार्दिक और जडेजा के बिच 33 गेंद में 52 रन की साझेदारी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। जहां आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे और हार्दिक ने एक छक्के के साथ मैच को खत्म कर दिया। हालांकि जडेजा नेखुश होंगे अपने आप से जहां वे छक्का लगाकर मैच जीत सकते थे लेकीन वे नवाज़ की गेंद पर बोल्ड हो गए थे।
मैन ऑफ़ द मैच रहे हार्दिक

हार्दिक ने जहां बल्ले से 17 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 33 रन की पारी खेली वहीं गेंद से भी 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाये। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया और 5000 डॉलर की धनराशि दी गई।
पोस्ट मैच प्रेज़ेंटेशन हार्दिक ने बोली यह बात

प्रेसेंटेशन के दौरान हार्दिक ने अपने गेंदबाजी के बारे में पूछे जाने पा साझा किया की ” मैने पिच और परिस्थितियों का आकलन किया और अपने पसंदीदा शॉर्ट गेंद का उपयोग किया लेकिन सही समय पर इसका उपयोग महत्वपूर्ण रहा जिससे मुझे सफलता भी मिली। मेरे लिए शॉर्ट और हार्ड लेंथ की गेंदबाजी मेरी ताकत सदा से रही है और मैने इसका पूरा प्रयोग किया।
यह उनका अच्छी तरह से उपयोग करना और बल्लेबाज से गलती करवाना मकसद था और मैं कामयाब भी रहा। इस तरह के लक्ष्य का पीछा करते हुए, आप हमेशा बार-बार योजना बनाते हैं। मैं हमेशा से जानता था कि पाकिस्तान के पास एक युवा गेंदबाज है और एक बाएं हाथ का स्पिनर है और मैं उनका इंतजार कर रहा था। हमें आखिरी ओवर में केवल 7 रन चाहिए थे लेकिन अगर हमें 15 रन भी चाहिए होते तो मैं इसे बना लेता । मैं जानता था मुझसे अधिक 20वें ओवर में गेंदबाज मुझसे ज्यादा दबाव में है। मैं चीजों को सरल रखने की कोशिश करता हूं ये मेरा घमंड नहीं है यह साफ कर दूं ।







