भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया जहां भारतीय टीम ने इस मैच को 5 विकेट से जीत कर पाकिस्तान को रौंद दिया। टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में जडेजा की 35 और हार्दिक की आतिशी नाबाद 33 रनों की पारी ने भारतीय टीम को 2 गेंद शेष रहते हुए जीत दिला दी। काटें की टक्कर वाले इस मैच में लोकेश राहुल शून्य पर आउट हुए।
भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक ने की धारदार गेंदबाजी
स्विंग किंग भुवनेश्वर और बाउंसर किंग हार्दिक ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को बैकफुट पर धेलेका। जहां सारे 10 विकट तेज गेंदबाजों ने चटकाए। भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिया ।आवेश खान ने एक और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट हासिल किए। चहल और रविंद्र जडेजा को एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ।
हार्दिक और जडेजा का बल्ला गरजा

भारत ने अपना पहला विकेट 1 रन पर खोया जब युवा नसीम ने लोकेश राहुल को 0 पर बोल्ड कर के पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। वहीं भारत ने 50 रन पर रोहित और ठीक 3 रन बाद 53 रन पर कोहली को खोया। लेकिन इसके बाद आए चार नंबर पर जडेजा और हार्दिक के बीच 33 गेंद में 52 रन पारी खेली। वहीं रोहित शर्मा और विराट के बीच कुल 47 गेंद पर 49 रन की साझेदारी हुई थी।
हार्दिक ने 17 गेंद में आतिशी नाबाद 33 रन बनाए वहीं जडेजा ने 29 गेंद में 35 रन की पारी खेली। हार्दिक ने मोहम्मद नवाज़ की गेंद पर छक्का लगाकर मैच को भारत के नाम कर दिया। जहां इस हाई प्रेशर मैच में हार्दिक ने धोनी की तरह शांत अंदाज में मैच फिनिश कर दिखाया। हार्दिक को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
हार के बाद प्रेजेंटेशन पर बाबर आजम ने बोली यह बात

जिस तरह से हमने (गेंद से) शुरुआत की, वह शानदार था। हमने लगभग 10-15 रन कम बनाए। इसके बाबजूद करने गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टेल ने भी सधी बल्लेबाज़ी की जहां धानी ने 16 रन का अहम योगदान दिया। हमने सोचा खेल को अंत तक ले जाना था (और नवाज के आखिरी ओवर को रोकने का मक़सद यही था)।
दबाव बनाने का प्रयास पाकिस्तान की टीम कर रही थी लेकिन हार्दिक ने अच्छा प्रदर्शन किया। वह (नसीम) बहुत युवा गेंदबाज है लेकिन उसने इतनी अच्छी गेंदबाजी की और इतनी आक्रामकता दिखाई।हलकीं मैच में शाहीन अफ़रीदी की कमी ज़रूर खली। वहीं हार्दिक ने हमसे मैच छिन ले गया ।जहां उन्होंने मैच को फ़िनिश कर दिया।







