Asia cup 2022 IND vs PAK 2nd Match result: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप 2022 के दूसरे मैच में पाकिस्तान को भारत ने 5 विकेट से रौंदकर वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला बखूबी ले लिया है। टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक की धारदार गेंदबाजी की दम पर पाकिस्तान की टीम को 147 रनों पर सिमट दिया, जिसके जवाब में हार्दिक और जडेजा के बीच सर्वाधिक 52 रनों की साझेदारी के दम पर 5 विकटों से जीत दर्ज कर ली।

भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक ने की जबरदस्त गेंदबाजी
भारत को यह पता था की पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर के 3 प्लेयर सबसे धाकड़ हैं और इनका विकेट लेना मतलब मैच को अपनी ओर करना था। वैसा ही मंशा से गेंदबाजी करने आए भुवनेश्वर कुमार ने अपने 4 ओवर में 26 रन देकर सर्वाधिक 4 विकट हासिल किए।जिनमें बाबर आजम, शादाब खान, आसिफ अली और नसीम शाह का विकट शामिल रहा। वहीं हार्दिक ने भी 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। अर्शदीप को 2 और आवेश खान को 1 विकेट मिली।
पाकिस्तान की ओर से रिजवान ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। वहीं इफ्तिकार ने 28 और दहानी ने 16 रन की पारी खेली।
हार्दिक और जडेजा बने संकटमोचक

पाकिस्तान ने शुरुआत में शानदार गेंदबाजी की और भारत के बल्लेबाज खासकर रोहित शर्मा को खुलने का मौका नहीं दिया। जहां रोहित 12 और लोकेश राहुल 0 पर आउट हुए वहीं विराट जो की अपना 100 वां मैच खेल रहे थे उन्होंने 35 रन 34 गेंद में बनाया। वहीं इसके बाद आए जडेजा और हार्दिक के बीच 33 गेंद में 52 रन की साझेदारी हुई और मैच का रुख भारत को ओर मुड़ा। हार्दिक ने 17 गेंद में नाबाद 33 तो जडेजा ने 35 रन की शानदार पारी खेली।
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने 3 विकेट और नसीम शाह ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
मैन ऑफ द मैच

हार्दिक पाण्डया को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां बल्ले और गेंद दोनों से उनका योगदान शानदार रहा।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित शर्मा ने कही यह बात

रोहित शर्मा ने प्रेजेंटेशन में कहा की पाकिस्तान की गेंद बाजी अच्छी थी लेकिन इस लक्ष्य को हम प्राप्त कर जीव सकते थे और हम इस स्थिति में थे। हमें विश्वास था और पूरे प्लान के साथ सभी को अपना रोल बखूबी याद था। प्लेयर्स के बीच पहले ही स्पष्टता दे दी गई थी और उन्हें भूमिकाओं का निर्वहन अच्छे से किया।
पाकिस्तान के खिलाफ यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था लेकिन मैं किसी भी दिन भी मैं आसान और एकतरफा जीत से अधिक ऐसी जीत से संतुष्टि मिलती है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढाल लिया है। जब से उसने (हार्दिक) वापसी की है, वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं जहां गेंद से ही नहीं बल्की बल्ले से भी उनका प्रदर्शन खास रहा है।
हार्दिक ने अपने फिटनेस पर काफी काम और मेहनत किया है जिसका अच्छा और शानदार परिणाम मैदान पर देखा जा रहा है।जहां अब वे 140 की गति से गेंदबाजी भी कर रहें हैं। यह देखना काफी अच्छा और संतोष देने वाला है।
उनकी बल्लेबाजी की गुणवत्ता किसी के बताने की मोहताज नहीं है उन्होंने शानदार योगदान किया। उनकी वापसी शानदार रही है। वह अब पहले। से अधिक शांत है और पहले से अधिक अब वे आश्वस्त है किवह बल्ले और गेंद से क्या करना चाहते हैं। वह वास्तव में तेज गेंदबाजी कर रहें है , हमने आज उन छोटी गेंदों और बाउंसर का शानदार इस्तीमल किया। जहां उन्होंने प्रेशर वाली स्तिथि में शानदार अंदाज में भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।







