
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल का अहम मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान यश और उपकप्तान राशिद के शानदार बल्लेबाजी की ।जहां कप्तान यश ने 110 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए। जहां उन्होंने 10 चौके एवं 1 छक्का जड़ा, वहीं उप कप्तान शेख रशीद ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से 94 रन जोड़े ।इसके उपरांत दिनेश बनाने 4 गेंदों पर 2 छक्के और दो चौके लगाकर 20 रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 290 कर दिया । जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 291 रनों की दरकार है।
भारत के पहले 2 विकेट गिरा सस्ते में
भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी तथा हरनूर सिंह महज 37 रन पर आउट हुए। जहां सलामी बल्लेबाज अंगकृश ने 30 गेंदों में 6 तथा हारनूर ने 28 गेंदों में 16 रन बनाए। एक समय ऐसा लग रहा था जहां टीम इंडिया सस्ते में आउट हो जायेगी।
कप्तान और उपकप्तान ने संभाली पारी
💯 for Yash Dhull! 👏 👏
Outstanding batting display by the India U19 captain as he completes a superb ton in the #U19CWC 2022 semifinal. 👌 👌 #BoysInBlue #INDvAUS
Follow the match ➡️ https://t.co/tpXk8p6Uw6 pic.twitter.com/sprd3PIvYA
— BCCI (@BCCI) February 2, 2022
भारतीय टीम के कप्तान यश तथा शेख रशीद ने भारतीय टीम को संभालते हुए टीम का स्कोर 21 तक ले गए जहां यस जैक द्वारा रन आउट हुए वहीं शानदार खेल रहे हैं उपकप्तान रशीद 94 रन पर आउट हुए। लेकिन कप्तान और उपकप्तान का विकेट एक ही ओवर में गिरने से एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पर हावी होने लगी, लेकिन दिनेश ने ऐसा होने नहीं दिया।
अंत में दिनेश ने जमाया रंग
रशीद और यश के आउट होने के उपरांत राजवर्धन 13 और निशांत 12 रन बनाकर आउट हुए वहीं टीम का स्कोर तब 259 रन था। उसके उपरांत दिनेश के खेले गए चार गेंद में दो चौके और दो छक्के लगातार भारतीय टीम का स्कोर 290 पर पहुंचा दिया।
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात करें तुझे निस्बेट तथा विलियम ने दो-दो विकेट चटकाए।
भारतीय टीम

अंगक्रिस रघुवंशी, हरनूर सिंह, शेक रशीद, यश ढुल (कप्तान), निशांत सिंधु, राज बावा, कुशल तांबे, दिनेश बाना (विकेटकीपर), राजवर्धन हंगरगेकर, विकी ओस्तवाल और रवि कुमार।
ऑस्ट्रेलिया की टीम
कैंपहेल केलावे, टीग विली, कोरी मिलर, कूपर कॉनली (कप्तान), लचलन शॉ, निवेतन राधाकृष्णन, विलियम सैल्जमैन, तोबिएस स्नेल (विकेटकीपर), जैक सिनफील्ड, टॉम व्हाइटनी और जैक निसबेत।






