India vs Australia, 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे हैं चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया ।जहां तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से शिकस्त दे दी है ।
जहां इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2-1 से श्रृंखला में वापसी कर ली है ।इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है ।वहीं भारतीय टीम को अब 9 मार्च से होने वाले अहमदाबाद टेस्ट को जीतना जरूरी है ।अगर उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में क्वालीफाई करना है आगे बात करते हैं उनके खिलाड़ियों की जिन्हें तीसरे टेस्ट मैच के बाद अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मैच का लेखा-जोखा

गौरतलब है कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 109 रन पर धराशाई हो गई । जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 187 बनाया वहीं भारत ने दूसरी पारी में 163 रन बनाए। जा भारत ने 75 रनों की बढ़त ऑस्ट्रेलिया से हासिल की वहीं जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम को 76 रनों का लक्ष्य दिया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 49 और लाबूशेन ने 28 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं भारत में तीसरे दिन पहले ही ओवर में उस्मान ख्वाजा को 0 रन पर आउट कर दिया था लेकिन इसके बाद मार्नस लाबुशेन और हेड ने जबरदस्त बल्लेबबाज़ी की और अंतिम के 7 ओवर में चौके और छक्के की बरसात से कर दी । जहाँ ट्रेविस हेड 49 और मार्नस लाबुशेन 28 रन पर नाबाद रहे।
अवार्ड
अंबुजा स्ट्रांगेस्ट पर फॉर मैन ऑफ द मैच

अंबुजा स्टोन बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द मैच का खिताब चेतेश्वर पुजारा को दिया गया जहां उन्होंने 15 रनों की जुझारू पारी खेलकर भारतीय टीम को पारी की हार से बचाया। जिसके लिए उन्हें एक लाख की धन राशि दी गई।
मैन ऑफ द मैच

नाथन लायन को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने जबरदस्त गेंदबाज़ी करते हुए दोनों पारी की मिलकर 11 विकट हासिल किये । जहाँ दूसरी पारी में उन्होंने 8 विकेट हासिल किये । जिसके लिए उन्हें 1 लाख की धन राशि दी गई ।
ड्रीम xi गेम चेंजर ऑफ द मैच
उस्मान ख्वाजा को ड्रीम XI गेम चेंजर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जिसके लिए उन्हें 1 लाख की धन राशि से सम्मानित किया गया। जहां पहली पारी में उनके 60 रन की जबरदस्त पारी और श्रेयस के कैच ने ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापसी करवा दी थी।







