वीडियो: अश्विन से माइंड गेम खेलने चले थे लबूशेन, अश्विन ने निकाली चालाकी, अंपायर भड़के, रोहित ने किया बचाव

0
102
views
Marnus Labuschagne went to play mind game with Ashwin, Ashwin pulled out cleverness, umpire raged, Rohit defended

India vs Australia, 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम को 9 विकेट से रौंद दिया . इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-1 के साथ वापसी की है।जहां स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने लगातर दो मैच में मिली हार के बाद पलटवार करता नजर आ रहा है। जहां भारतीय टीम ने जीत के लिए दिए गए 76 रन के जवाब में तीसरे दिन के पहले ही सेशन में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर मैच को 9 विकेट से अपने कब्जे में किया। वहीं मैच के दौरान अश्विन से लाबूशेन चालाकी करने चले थे लेकिन अश्विन ने उनकी चालाकी का जबाव ऐसा दिया की अंपायर लबूशेन पर भड़क गए। जानिए क्या हुआ।

अश्विन ने चटका दिया था 0 रन पर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट


दूसरी पारी में जीत के लिए क्षेत्र रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट 0 रन पर गंवा दिया था ।जहां रविचंद्रन अश्विन ने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा जिन्होंने पहली पारी में महत्वपूर्ण 60 रन जोड़े थे उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था।

जहां अश्विन की फिरकी गेंद पर उस्मान ख्वाजा गेंद की लेंथ को नहीं पढ़ पाए और गेंद सीधे बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर भरत के दस्ताने में गई। हालांकि इसके बाद उस्मान ख्वाजा ने डीआरएस की अपील की लेकिन डीआरएस मैं उस्मान ख्वाजा के बल्ले से गेंद को लगता पाया गया इसके बाद उस्मान ख्वाजा 0 रन पर पवेलियन वापस लौटे और ऑस्ट्रेलिया की चिंता बढ़ गई।

लाबुशेन करने चले थे अश्विन से चालाकी

Marnus Labuschagne went to play mind game with Ashwin, Ashwin pulled out cleverness, umpire raged, Rohit defended
PC: TWITTER

माइंड गेम मैदान पर जमकर चला जब  ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट 0 रन पर खोया तब लाबूशेन और ट्रेविस हेड मैदान पर थे और पारी के 9 वें ओवर की चौथी गेंद पर अश्विन के ओवर में लाबूशेन समय लेते दिखाई दिए। जहां इसके बाद अश्विन ने भी चालाकी की और अपना रनर अप छोटा कर दिया, वहीं अंपायर ने यह देखा की अश्विन तैयार हैं तो फिर वे लाबूशेन के पास आकर लताड़ लगाते हुए बल्लेबाजी करने के लिए कहा ये देख रोहित शर्मा ने भी शब्दों का।आदान प्रदान किया।  जहां लाबूशेन पर अश्विन भारी पड़ते नजर आए।


वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here