एशिया कप 2022 का सुपर फोर का पांचवां मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड में खेला गया इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन ही बना पाए और इस तरीके से 101 रनों से भारतीय टीम ने अपना एशिया कप 2022 का आखिरी मैच समाप्त किया। भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में 5 विकट चटकाए।
विराट कोहली और लोकेश राहुल का छाया जादू
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल भारतीय टीम के कप्तान बने जहां पारी की शुरुआत विराट कोहली और लोकेश राहुल ने किया दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की दोनों बेहद रिलैक्स नजर है जा लोकेश राहुल ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन बनाए वहीं विराट कोहली ने 12 चौके और 6 छक्के की मदद से 61 गेंदों पर 122 रन की आतिशी पारी खेली सूर्य कुमार ने 2 गेंदों का सामना करते हुए 6 गेंदों पर 20 रन बनाए।
लोकेश राहुल और विराट कोहली के बीच हुई शतकीय साझेदारी

लोकेश राहुल और विराट कोहली ने 77 गेंदों का सामना करते हुए 119 रनों की साझेदारी की वही ऋषभ पंत और विराट कोहली के बीच महज 43 गेंदों पर 87 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई जिसका परिणाम यह निकला कि भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 200 का आंकड़ा पार कर दिया।
अफगान के गेंदबाज लगे बौने
अफगानिस्तान के स्ट्राइक गेंदबाज फारुकी ने 4 ओवर में 51 रन दिए वह फरीद अहमद ने 4 ओवर में 57 रन दिए। फरीद अफगानिस्तान की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 2 विकेट चटकाए।
1020 दिनों का शतकों का सूखा हुआ खत्म
The milestone we’d all been waiting for and here it is!
71st International Century for @imVkohli 🔥💥#AsiaCup2022 #INDvAFGpic.twitter.com/hnjA953zg9
— BCCI (@BCCI) September 8, 2022
विराट कोहली ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक जमाया ,जहां उन्होंने 61 गेंदों पर 122 रनों की आतिशी पारी खेली। जा लंबे समय से शतक के लिए ढूंढ रहे विराट कोहली के शतक t20 फॉर्मेट में आना फैंस के लिए राहत और सुकून देने वाली बात रहे हालांकि एशिया कप 2022 में जीत का सपना भारत का अधूरा रह गया लेकिन विराट कोहली के फॉर्म में आना और उनका जबरदस्त तरीके से शतक लगाना भारतीय फैंस के लिए एशिया कप जीतने से कम नहीं।
मैन ऑफ़ द मैच

विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने ताबड़तोड़ 122 रनों की पारी खेली जिसके लिए उन्हें ट्रॉफी एवं $5000 की धनराशि दी गई।
रिकॉर्ड पर एक नजर

एशिया कप में सर्वाधिक शतक बनाने वाले टॉप 3 खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली कुमार संगकारा की बराबरी पर आ चुके हैं। एशिया कप में सनत जयसूर्या ने 6 शतक, विराट कोहली ने चार शतक और कुमार संगकारा ने 4 शतक लगाए हैं।
तीनों फॉर्मेट मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले और दूसरे प्लेयर विराट कोहली बन चुके हैं जहां पहले स्थान पर 100 शतक के साथ सचिन तेंदुलकर है वह दूसरे स्थान पर 71 शतकों के साथ विराट कोहली हैं।
एशिया कप में सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच अवार्ड पाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली जवानों ने 6 दफा मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। दूसरे पायदान पर सनत जयसूर्या पांच एवं शोएब मलिक तीसरे पायदान पर पांच बार अवार्ड लेकर काबिज हैं।
पावर प्ले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंडिया की ओर से पहले खिलाड़ी बने भुवनेश्वर कुमार जिन्होंने 4 रन देकर चार विकेट चटकाए ;दूसरे पायदान पर 5 रन देकर चार विकेट चटका कर रविचंद्रन अश्विन दूसरे पायदान पर हैl

सबसे कम पारियों में 24000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली जहां उन्होंने महज 522 पारियों में इस रिकॉर्ड को बनाया है वहीं दूसरी पायदान पर 543 पारियों के साथ सचिन तेंदुलकर है।
सबसे कम पारियों में 71 शतक बनाने वाले पहले प्लेयर बने विराट कोहली ,जहां उन्होंने महज 522 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था ,सचिन तेंदुलकर ने 71 शतकों के लिए 523 पारियां ली थी।
एशिया कप में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर करने वाले t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रारूप में प्लेयर बने विराट कोहली ने 4 दफा ऐसा कारनामा किया।
सर्वाधिक टी 20 शतक जाने वे तीसरे प्लेयर बने विराट कोहली। जहां विराट ने 6, रोहित ने 6 और राहुल ने 6 शतक जड़े हैं।
टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच बनने वाले प्लेयर बने विराट। जहां उन्होंने 13 बार मैन ऑफ़ द मैच की खिताब से सम्मानित किया गाया।
टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की दुसरी सबसे बड़े जीत रनों के लिहाज से । इससे पहले साल आयरलैंड के खिलाफ 143 रन से जीत दर्ज की थी वहीं अब अफगानिस्तान से 101 रनों से जीत दर्ज की ।







