भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का पांचवा मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला जा रह है। जहां भारत ने मिस्टर 360 सूर्यकुमार ने आने के साथ ही फरीद की गेंद पर छक्का लगा दिया। जहां उन्होंने नो लुक शॉट खेलकर दर्शकों के साथ एक बार फिर विराट कोहली का भी दिल जी लिया। जहां नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े विराट कोहली ने जबरदस्त एंजॉय किया। वहीं इस छक्के ने अफगान कैंप के डग आउट पर रखे फ्रिज को तोड़ दिया।
भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा आज के इस मैच में आराम कर रहे हैं उनकी जगह लोकेश राहुल ने कप्तानी संभाली। वहीं टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 विकेट पर 212 रन बनाए। वहीं जीत के लिए अफगान टीम को जीत के लिए 213 रनों की दरकार हैं।

इससे पहले सूर्यकुमार के शॉट की चर्चा करें यह बता दें की विराट ने आखिरकार 3 साल बाद 83 पारियों के बाद शतकों का सूखा खत्म करते हुए शानदार 122 रन महज 61 गेंद में बनाए और तीनों फॉर्मेट में 71 शतकों की रिकी पॉन्टिंग की बराबरी कर ली है। वहीं लोकेश राहुल ने 41 गेंद पर 62 रन की पारी खेली।
केएल राहुल और कोहली की शतकीय साझेदारी
ओपनर केएल राहुल और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 77 गेंद पर 119 रनों की साझेदारी निभाई। वहीं पंत और विराट कोहली के बीच 43 गेंद में 87 रनों की साझेदारी हुई।
सूर्यालुमार की चर्चा की जाए तो सूर्यकुमार ने 2 गेंद में 6 रन की परिंखेली जहां इसके ठीक बाद फरीद ने उन्हें बोल्ड किया ।

यह वाकया 13 वें ओवर की पांचवे गेंद पर हुई जहां फरीद के लेंथ डिलीवरी पर सूर्यकुमार ने no look shot खेला जहां गेंद हवाई यात्रा करती हुई अफगान डग आउट में रखे फ्रिज पर पड़ी और फ्रिज का शीशा हुआ चकनाचूर। हालांकि इसके ठीक बाद फरीद की ऑफ साइड पर गिरी गेंद पर ड्राइव लगाने के चक्कर में गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए स्टंप्स पर लग गई।
Video
— Bleh (@rishabh2209420) September 8, 2022
;







