IND vs BAN:भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम चत्तोग्राम में खेला जा रहा है। जहां रोहित शर्मा, दीपक चाहर को इस मैच में आराम दिया गया हैं। वहीं दो दो बदलाव के साथ बांग्लादेश और भारत की टीम उतरी है। जहां भारती टीम ने पहला मैच 1 विकेट, दूसरा मैच 5 रन से हारी थी वहीं अंतिम मुकाबला भारत अपने सम्मान के लिए खेलता नजर आयेगा। जहां इस सीरीज को बांग्लादेश की टीम ने 2/0 से अजेय बढ़त बना ली है। जहां यह मैच भारतीय टीम अपने। सम्मान को बचाने के लिए खेल रही है वहीं बांग्लादेश की नजरें क्लीन स्वीप पर होंगी।
11 साल बाद हुए ऐसा

गौरतलब है की भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज की भूमिका में शिखर धवन और इशान किशन हैं जहां 11 साल बाद ऐसा हुआ की वंडे में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाज हैं इससे पहले 11 साल पूर्व धवन और पार्थिव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी की शुरुआत की थी।
लोकेश राहुल हैं कार्यवाहक कप्तान
इस मुकाबले में चोट का सिलसिला बरकरार है। जहां दीपक चहल, रोहित शर्मा, शमी, कुलदीप सैनी चोट की वजह से सीरीज को अलविदा बोल चुके हैं। आलम यह है की फास्ट बॉलर की कमी की वजह से तीन स्पिनर के साथ टीम इंडिया मैदान पर उतरी है। आपको बता दें की इसी मैदान पर 14 दिसंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच भी खेला जाएगा जिसकी कप्तानी लोकेश राहुल के हाथों में होगी।
भारत एकादश

ईशान किशन, शिखर धवन ,विराट कोहली , श्रेयस लोकेश राहुल ,वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर ,कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
बांग्लादेश एकादश
लिटन दास, अनामुल , शाकिब ,मुशफिकु रहीम, यासिर अली, महमूदुल्लाह ,अफीफ हॉसैन, मेहंदी हसन, तस्कीन अहमद ,मुस्तफिजुर रहमान, इबादत हुसैन।







