ICC T20I Ranking: सूर्यकुमार ने लगाई T20I में कैरियर बेस्ट छलांग, लूट गई बाबर आजम की नींद, विराट हार्दिक ने भरी उड़ान

0
82
views
ICC T20I Ranking: Suryakumar made career best jump in T20I, robbed Babar Azam's sleep, Virat Hardik took flight
Pc: Twitter

आइसीसी टी 20 रैंकिंग में अपडेट के बाद भारतीय फैंस के बीच खुशी की लहर भर आई है। जहां भारत के धाकड़ सूर्यकुमार के धाकड़ 69 रनों की पारी की बदौलत उन्होंने आईसीसी टी 20 में कैरियर बेस्ट रेटिंग अंक और स्थान प्राप्त कर की है। जहां सूर्यकुमार ने अब बाबर आजम को पछाड़ दूसरे स्थान कर काबिज हो चुके हैं। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दूसरे पायदान से फिसल कर तीसरा स्थान पर जा चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वे तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने भी उड़ान भरी है। जा विराट कोहली को एक स्थान का फायदा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर हार्दिक पांडे को 4 स्थान का फायदा हुआ है विराट कोहली 606 रेटिंग अंकों के साथ 16 पायदान से उछलकर 15वें पायदान पर आ चुके हैं वहीं हार्दिक पांड्या को 4 स्थान का फायदा हुआ है ना अब वह 451 रेटिंग अंकों के साथ 66 वें पायदान पर आ चुके हैं।

आखिर t20I मैच में ताबड़तोड़ 69 रनों की पारी से मिला सूर्य कुमार को उछाल

ICC T20I Ranking: Suryakumar made career best jump in T20I, robbed Babar Azam's sleep, Virat Hardik took flight
PC: BCCI

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की पारी खेली थी जहां भारतीय टीम 2-1 से श्रृंखला जीतने में कामयाब रही थी। वहीं दूसरी ओर मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे t20 सीरीज में क्रमशः नाबाद 88 और 8 ,88 रनों की पारी खेली थी एवं पहले स्थान पर उन्होंने मजबूती से पकड़ बनाई हुई है। सूर्यकुमार यादव और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह रिजवान का जगह लेकर t20 इंटरनेशनल क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकते हैं।

आईसीसी मैच t20 रैंकिंग updated ICC men’s T20 I ranking

पहले स्थान पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 861 रेटिंग अंकों के साथ हैं। दूसरे स्थान पर सूर्य कमार यादव 801 रेटिंग अंक के साथ हैं ।तीसरे स्थान पर बाबर आजम 789 रेटिंग अंक के साथ है। चौथे स्थान पर मारक्रम 792 रेटिंग अंक के साथ हैं .पांचवें स्थान पर फिंच 707 रेटिंग अंक के साथ है ।छठे स्थान पर डेविड मलान 689 रेटिंग अंक के साथ हैं।सातवें स्थान पर कन्वे न्यूजीलैंड के 683 रेटिंग अंक के साथ है .आठवें पायदान पर निशंका 677। नवें स्थान प्रधान पर मोहम्मद वसीम 650 रेटिंग अंक के साथ है। 10 स्थान पर  हेंड्रिक्स 628 रेटिंग अंक के साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here