विडियो: गुरबाज ने 8 छक्के 13 चौके ठोक बनाया 145 रन, विराट के जश्न की कॉपी पर मनाया जश्न, बांग्लादेशी प्लेयर की हवा हुई टाइट

0
584
views
GurbaZ scored 145 runs by hitting 8 sixes and 13 fours, celebrated on the copy of Virat's celebration
PC: TWITTER

Bangladesh vs Afghanistan, 2nd ODI : बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम चट्टोग्राम में खेला जा रहा है। जहां इस मैच में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने अपने बल्ले से तबाही मचा दी है। जहां अफ़ग़ानिस्तान के सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और वनडे का चौथा शतक ठोका । जहां 13 चौके और 8 छक्के की गूंज मैदान पर गूंजी। वहीं शतक बनाने के साथ ही गुरबाज ने विराट कोहली के सेलिब्रेशन की कॉपी की। जहां विराट कोहली की ही तरह पहले वे जोश में नजर आए वहीं उन्हीं के अंदाज में उन्होंने अपना शतक का जश्न मनाया। अफगानिस्तान ने दूसरे वनडे मैच में 50 ओवर में 331 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

गुरबाज और ज़दरान की जबरदस्त साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम के सलामी बल्लेबाज गुरबाज और इब्राहिम ज़दरण ने तूफानी शतक ठोके। जहां  दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 256 रनों की साझेदारी हुई।  गुरबाज ने 125 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 8 छक्के की मदद से 45 रन बनाए दूसरी ओर इब्राहिम जादरान 119 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्के के  मदद से 100 रन ठोके। दोनों ने मिलकर बंगलादेश के प्लेयर्स की जमकर क्लास लगाई। जहां हर ओवर में दोनों के करारा प्रहार किया। वहीं दोनों ने रिकॉर्ड साझेदारी भी की। पहला मुकाबला अफगानिस्तान ने 17 रन से जीतकर सीरीज में 1/0 की बढ़त हासिल कर ली है।

GurbaZ scored 145 runs by hitting 8 sixes and 13 fours, celebrated on the copy of Virat's celebration
PC: TWITTER

गुरबाज ने 145 रन ठोकर अफगानिस्तान की ओर से वंडे में सर्वाधिक निजी स्कोर की श्रेणी में दूसरे स्थान पर आ गए। जहां गुरबाज बेबाक बल्लेबाजी करते नजर आए। वहीं 145 के स्कोर पर शाकिब ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर बांग्लादेश को राहत की सांस लेने का मौका दिया।

बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर हसन महमूद शाकिब अल हसन मेहंदी हसन को दो-दो सफलता हाथ लगी।

गुरबाज का जश्न देखकर आई विराट कोहली की याद

शतक के साथी गुरबाज ने जोश के साथ बल्ले को हवा में ला रहा है वही साथी खिलाड़ी ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। जहां गुरबाज के जबरदस्त जश्ने विराट कोहली के जश्न की याद दिलाई।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here